Home राजनीति Rahul Gandhi: राहुल गांधी पहुंचे असम, बाढ़ पीड़ितों से करेंगे मुलाकात, मणिपुर भी जाएंगे

Rahul Gandhi: राहुल गांधी पहुंचे असम, बाढ़ पीड़ितों से करेंगे मुलाकात, मणिपुर भी जाएंगे

by Live Times 8 July 2024, 10:49 AM IST (Updated 22 July 2025, 4:49 PM IST)
8 July 2024, 10:49 AM IST (Updated 22 July 2025, 4:49 PM IST)
rahul gandhee

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सोमवार को असम पहुंचे. यहां पर राहुल गांधी बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे. इसके बाद मणिपुर भी जाएंगे.

08 July, 2024

लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सोमवार को असम दौरे पर पहुंचे. राहुल गांधी दिल्ली से असम के कछार जिले के सिलचर में कुंभीग्राम हवाई अड्डे पर पहुंचे. फिर हवाई अड्डे से सीधे सांसद राहुल गांधी लखीपुर में एक बाढ़ राहत शिविर में जाएंगे. वहां पर शरण लिए हुए लोगों से बातचीत कर उनका हाल चाल लेंगे.

असम के 28 जिले हैं बाढ़ की चपेट में

देश में लगातार जारी मॉनसून से कई राज्य बाढ़ की चपेट में हैं. वहीं, असम के 28 जिले बाढ़ की जद में हैं. अब तक लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं. राज्य में इस साल बाढ़, भूस्खलन और तूफान से कुल 78 लोगों की मौत हो चुकी है.

मणिपुर दौरे पर भी रहेंगे राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष का नेता बनने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहली बार पूर्वोत्तर राज्य का दौरा कर रहे हैं. इसके पहले राहुल गांधी ने जनवरी 2024 में मणिपुर के थौबल से ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की थी. मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र ने कहा कि राहुल गांधी अपने मणिपुर दौरे के दौरान जिरीबाम, चुराचांदपुर और बिष्णुपुर जिले में राहत शिविरों में रह रहे हिंसा प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे. हिंसा प्रभावित परिवारों से उनकी स्थिति के बारे में जानेंगे.

राज्यपाल से करेंगे मुलाकात

मणिपुर दौरे के दौरान सांसद राहुल गांधी राजभवन में राज्यपाल अनुसुइया उइके से भी मुलाकात करेंगे. इसके बाद सांसद राहुल गांधी मणिपुर प्रदेश कांग्रेस के नवनिर्वाचित सांसदों और विधायकों से भी मिलेंगे.

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?