Home राज्य पश्चिम बंगाल में नदी में नाव पलटने से 5 लोग लापता

पश्चिम बंगाल में नदी में नाव पलटने से 5 लोग लापता

by Farha Siddiqui 9 February 2024, 11:02 AM IST (Updated 29 October 2025, 11:38 AM IST)
9 February 2024, 11:02 AM IST (Updated 29 October 2025, 11:38 AM IST)
पश्चिम बंगाल में नदी में नाव पलटने से 5 लोग लापता, रूपनारायण नदी में सर्च ऑपरेशन जारी

09 February 2024

रूपनारायण नदी में सर्च ऑपरेशन जारी

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले की रूपनारायण नदी में एक नाव पलटने के बाद पांच लोग लापता बताए जा रहे है। पुलिस ने ये जानकारी दी। घटना में पांच लोग लापता हैं जिनके लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

हावड़ा की जिलाधिकारी दीपाप्रिया पी ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के फौरन बाद आपदा प्रबंधन के दलों और सिविल सुरक्षा कर्मियों को बचाव काम में लगा दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि घटना में बचाए गए लोगों में से कुछ को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा गया है। जहा उनका इलाज जारी है।

पुसिल के मुताबिक हावड़ा जिले के बेलगछिया, शिबपुर और बगनान से 19 लोग पिकनिक मनाने  के लिए पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दासपुर के त्रिबेनी पार्क गए थे। जब ये लोग वहा से वापस लौट रहे थे तो बीच नदी में उनकी नाव पलट गई। पुलिस ने बताया कि लोगों की चीखें सुनने के बाद दुसरी नाव धटनास्थल पर पहुंचीं और लोगों को बचाने का काम शुरु किया। पुलिस अधीक्षक स्वाति भंगालिया ने बताया कि बचाव कार्य लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय स्तर की ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में, राष्ट्रीय ताज़ा समाचार, नेशनल ब्रेकिंग न्यूज़

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?