Home Latest News & Updates दिल्लीवालों को मिलेगी जाम से राहत, बारापुला फ्लाइओवर लगभग तैयार, 30 जून से हो सकती है शुरुआत!

दिल्लीवालों को मिलेगी जाम से राहत, बारापुला फ्लाइओवर लगभग तैयार, 30 जून से हो सकती है शुरुआत!

by Live Times 26 May 2026, 2:02 PM IST (Updated 26 May 2026, 2:51 PM IST)
26 May 2026, 2:02 PM IST (Updated 26 May 2026, 2:51 PM IST)
Barapullah Flyover

Barapullah Flyover: दिल्लीवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. पिछले करीब नौ साल से धीमी रफ्तार से चल रहा बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर अब आखिरकार पूरा होने वाला है. लोक निर्माण विभाग यानी पीडब्ल्यूडी ने इस परियोजना को 30 जून तक पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य रखा है. लंबे समय से इस सड़क परियोजना का इंतजार कर रहे लोगों को अब जल्द राहत मिलने की उम्मीद है. बारापुला कॉरिडोर दिल्ली की उन अहम परियोजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य पूर्वी दिल्ली और दक्षिण दिल्ली के बीच सफर को आसान बनाना है.

जाम से मिलेगी राहत

अभी तक यमुनापार से एम्स, साउथ एक्स, लाजपत नगर, डिफेंस कॉलोनी और दक्षिण दिल्ली के अन्य इलाकों तक पहुंचने में लोगों को भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है. खासकर ऑफिस टाइम में कई जगहों पर लंबा जाम लग जाता है, जिससे लोगों का काफी समय बर्बाद होता है. इस एलिवेटेड कॉरिडोर के शुरू होने के बाद लाखों वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी. लोगों का सफर तेज और आसान होगा. माना जा रहा है कि इससे कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा. जो लोग रोजाना पूर्वी दिल्ली से दक्षिण दिल्ली नौकरी, पढ़ाई या इलाज के लिए जाते हैं, उन्हें सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा.

कितने किलोमीटर लंबा है पुल

इस बड़े प्रोजेक्ट के तहत मयूर विहार फेज-1 से सराय काले खां तक यमुना नदी के ऊपर करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबा एलिवेटेड पुल बनाया जा रहा है. अभी यमुनापार से आने वाले लोगों को एम्स या दक्षिण दिल्ली जाने के लिए रिंग रोड का लंबा रास्ता लेना पड़ता है, जिसकी वजह से काफी समय ट्रैफिक में निकल जाता है. लेकिन इस नए कॉरिडोर के शुरू होने के बाद सफर काफी आसान हो जाएगा. लोग मयूर विहार से एम्स तक सिर्फ 15 से 20 मिनट में पहुंच सकेंगे. इससे समय की बचत होगी और ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी.

2014 में हुई थी परियोजना की शुरुआत

इस परियोजना की शुरुआत साल 2014 में हुई थी और इसे 2017 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था. लेकिन अधिकारियों की लापरवाही और जमीन से जुड़े विवादों की वजह से काम समय पर पूरा नहीं हो सका. इन समस्याओं के कारण यह प्रोजेक्ट कई सालों तक अटका रहा और लोगों को इसका इंतजार करना पड़ा. आखिरकार यह पूरा होने वाला और जल्द ही लोग इस फ्लाईओवर का इस्तेमाल कर सकेंगे.

शालिनी झा की रिपोर्ट

अखिलेश यादव के नाम पर लगे विवादित पोस्टर, बताया महिला विरोधी; SP कार्यकर्ताओं ने फाड़े होर्डिंग्स

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?