Home Latest News & Updates पटना में सरकार के खिलाफ हल्लाबोल: बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े छात्र, वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर रही पुलिस

पटना में सरकार के खिलाफ हल्लाबोल: बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े छात्र, वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर रही पुलिस

by Neha Singh 25 August 2026, 12:07 PM IST (Updated 25 August 2026, 12:55 PM IST)
25 August 2026, 12:07 PM IST (Updated 25 August 2026, 12:55 PM IST)
Patna Protest

Patna Students Protest: पटना में इस समय जोरदार हंगामा चल रहा है. BPSC TRE-4 परीक्षा में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी छात्रों ने सीएम आवास की ओर कूच कर दिया है. पटना पुलिस द्वारा की गई सभी तैयारियां फेल हो गई हैं. छात्र सीएम आवास का घेराव करने के लिए गांधी मैदान से मार्च निकाल रहे हैं. पुलिस और प्रदर्शनकारियों में टकराव देखने को मिल रहा है. पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश कर रही है, लेकिन छात्र बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ रहे हैं. अब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया है.

बातचीत चल रही है- डीएसपी

डीएसपी कामाख्या नारायण सिंह ने कहा हम छात्र को आगे नहीं बढने देंगे. डीएसपी ने कहा- बातचीत सकारात्मक रूप से चल रही है. हमें उम्मीद है कि बहुत से छात्र इस बात को समझ गए हैं कि उनकी बहुत सी मांगें मान ली गई है. इसलिए उम्मीद है कि भीड़ कम हो जाएगी और वे मान जाएंगे. अगर वे नहीं मानते हैं, तो हम उन्हें यहीं रोक देंगे. काफी बल की नियुक्ति की गई है.

छात्रों की मांगें

छात्रों की सबसे बड़ी मांग 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की है. इसके साथ ही उनकी मांग है कि TRE-4 टीचर भर्ती के लिए परीक्षा समय पर हो, जो केवल एक ही चरण में कराई जाए. TRE-5 के साथ नए एक्सपेरिमेंट किए जाएं. नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान हटाया जाए. BPSC और सब-इंस्पेक्टर समेत सभी परीक्षाओं में पारदर्शिता पक्की की जाए और पेपल लीक के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए. सिलेक्शन प्रोसेस में “एक कैंडिडेट, एक रिजल्ट” पॉलिसी लागू करें ताकि एक ही कैंडिडेट को कई पोस्ट पर चुने जाने से रोका जा सके. बिहार में नौकरियों के लिए 90% डोमिसाइल पॉलिसी लागू करें. कंप्यूटर साइंस, म्यूजिक, डांस और फाइन आर्ट्स जैसे विषयों में खाली पदों की संख्या बढ़ाई जाए.

8 दिन से चल रहा आंदोलन

यह छात्र आंदोलन पटना के गर्दनीबाग में 18 अगस्त से चल रहा है. कुछ छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे हैं. इस आंदोलन का नेतृत्व छात्र नेता दिलीप कुमार कर रहे हैं. छात्रों की तरफ से बिहार सरकार को 24 अगस्त तक तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया था. मागें पूरी न होने पर आज प्रदर्शनकारियों ने सीएम आवास का घेराव करने के लिए मार्च निकाला है, जिसे रोकने के लिए जगह-जगह पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है और बैरिकेड्स लगाए गए हैं. हालांकि छात्रों की भीड़ सब हटाकर आगे बढ़ रही है. आरजेडी भी इस आंदोलन को समर्थन दे रही है.

बैरिकेड्स टूटे, पुलिस से धक्का-मुक्की: पेपर लीक के खिलाफ पटना की सड़कों पर RJD का उग्र प्रदर्शन

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?