Home मनोरंजन Kriti Sanon के राखी विज्ञापन पर जारी है बवाल, अब कंगना रनौत ने भी पूछा ‘परम सुंदरी’ से सवाल!

Kriti Sanon के राखी विज्ञापन पर जारी है बवाल, अब कंगना रनौत ने भी पूछा ‘परम सुंदरी’ से सवाल!

by Preeti Pal 25 August 2026, 11:53 AM IST (Updated 25 August 2026, 12:34 PM IST)
25 August 2026, 11:53 AM IST (Updated 25 August 2026, 12:34 PM IST)
Kriti Sanon के राखी वाले विज्ञापन पर खत्म नहीं हो रहा बवाल, अब कंगना रनौत ने भी पूछा परम सुंदरी से सवाल

Kangana Ranaut Targeting Kriti Sanon: रक्षाबंधन जैसे त्योहार को लेकर बॉलीवुड में एक नया विवाद खड़ा हो गया है. एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने कृति सेनन के एक नए जूलरी विज्ञापन पर सवाल उठाए. कंगना ने कृति का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी से साफ था कि निशाना किस विज्ञापन पर है. दरअसल, कृति सेनन हाल ही में एक जूलरी ब्रांड के विज्ञापन में नजर आईं, जिसमें वो राखी बांधती दिखाई देती हैं. विज्ञापन में उनके कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कुछ लोगों ने उनके आउटफिट को आपत्तिजनक और अश्लील बताया. वहीं, कई यूजर्स ने कहा कि कपड़े पहनने की पसंद को लेकर इतना हंगामा करने की जरूरत नहीं है.

कंगना ने उठाया मुद्दा

कंगना ने इसी विवाद पर अपनी राय रखते हुए लिखा कि, आज की महिला के पास कपड़ों के इतने विकल्प हैं कि वो अपनी पसंद के मुताबिक कुछ भी पहन सकती है. उन्होंने कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा, जींस, साड़ी, बिकिनी और सलवार कमीज तक का जिक्र किया. इसके बाद उन्होंने सवाल उठाया कि इतने सारे ऑप्शन होने के बावजूद कोई अपनी बिकिनी या अंडरगारमेंट जैसे पहनावे में भाई को राखी क्यों बांधेगा?

Vande Mataram पर फिर छिड़ी बहस, Kangana Ranaut ने सैफ अली खान की मम्मी को दिया करारा जवाब

सोशल मीडिया पर बंटे लोग

कृति के विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर सोमवार से ही बहस चल रही है. कुछ यूजर्स ने विज्ञापन की आलोचना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहार को दिखाते समय कपड़ों और प्रस्तुति का ध्यान रखना चाहिए. एक यूजर ने लिखा कि कृति जिस तरह के पहनावे में राखी बांध रही हैं, वो इस परंपरा के लिए सही नहीं लगता. एक और यूजर ने कहा कि स्वतंत्रता अपनी जगह ठीक है, लेकिन इससे किसी परंपरा की मूल भावना नहीं बदलनी चाहिए. हालांकि, हर कोई इस विज्ञापन की आलोचना नहीं कर रहा. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कृति का सपोर्ट भी कियाय. उनका कहना है कि किसी महिला के कपड़ों को लेकर विवाद खड़ा करने के बजाय समाज को उन गंभीर मुद्दों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, जिनका सामना महिलाएं रोज करती हैं.

कपड़ों से आगे की बहस

कृति सेनन का ये विज्ञापन अब सिर्फ एक जूलरी एड नहीं रहा. इसने एक बार फिर ये सवाल खड़ा कर दिया है कि विज्ञापन में परंपरा और आधुनिकता का संतुलन कैसे बनाया जाए. एक तरफ लोग मानते हैं कि कलाकारों को अपनी पसंद के कपड़े पहनने और काम करने की आजादी होनी चाहिए. दूसरी तरफ कुछ लोगों का कहना है कि त्योहारों और पारिवारिक रिश्तों को दिखाने वाले विज्ञापन ऐसे होने चाहिए जो दर्शकों को असहज न करे. फिलहाल इस पूरे विवाद में कृति सेनन की तरफ से कोई बड़ा जवाब सामने नहीं आया है.

Govinda के बेटे यशवर्धन आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू पक्का, 2027 में आएगी Hero Ki Horrorine

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?