Home Top News क्रॉस वोटिंग को लेकर एक्शन में मोड में ‘नबीन’! कर्नाटक नेताओं से की मुलाकात; जताई आपत्ति

क्रॉस वोटिंग को लेकर एक्शन में मोड में ‘नबीन’! कर्नाटक नेताओं से की मुलाकात; जताई आपत्ति

by Sachin Kumar 23 June 2026, 7:17 PM IST (Updated 23 June 2026, 7:18 PM IST)
23 June 2026, 7:17 PM IST (Updated 23 June 2026, 7:18 PM IST)
BJP Karnataka leaders cross-voting in MLC

Karnataka News : कर्नाटक विधान परिषद (MLC) में हुई क्रॉस वोटिंग के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एक्शन मोड में है. मंगलवार को कर्नाटक बीजेपी के प्रमुख विजयेंद्र येदियुरप्पा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की. साथ ही उन्होंने राज्य विधान परिषद चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग को लेकर जानकारी दी. चुनावों में कथित क्रॉस वोटिंग पर कड़ी आपत्ति जताते हुए नबीन ने पिछले हफ्ते कर्नाटक इकाई के वरिष्ठ नेताओं को तलब किया था.

क्रॉस वोटिंग के बारे में जानकारी साझा की

सूत्रों के अनुसार, यहां पार्टी मुख्यालय में नबीन के साथ हुई बैठक के दौरान कर्नाटक बीजेपी नेताओं ने चुनावों में हुई क्रॉस वोटिंग के बारे में जानकारी साझा की. उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया कि मामले की जांच करने और क्रॉस-वोटिंग करने वालों की पहचान करने के लिए फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी बनाई गई है. वहीं, कर्नाटक बीजेपी के एक नेता ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने हमसे और जानकारी मांगी है. साथ ही यह भी साफ कर दिया है कि चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वालों की पहचान करने के लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई गई है.

इसके अलावा केंद्रीय नेतृत्व ने यह भी कर दिया है कि क्रॉस-वोटिंग करने वाले विधायकों के ऊपर उचित कार्रवाई की जाएगी. नबीन ने कर्नाटक बीजेपी नेताओं से राज्य में पार्टी को और मजबूत उपाय ढूंढने के लिए कहा है. बैठक में विजयेंद्र के अलावा बीजेपी विधायक आर अशोक, राज्य महासचिव एन रवि कुमार और दक्षिणी राज्य के अन्य नेता मौजूद थे.

BJP विधायक हार्दिक पटेल को राहत! कोर्ट ने आंदोलन से जुड़े केस को वापस लेने की दी मंजूरी

7 में से कांग्रेस ने जीती 5 सीट

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व में नई सरकार के कार्यभार संभालने के बाद हुए पहले चुनावी मुकाबले में कांग्रेस ने विधान परिषद की सात में से पांच सीटें जीत ली. वहीं, बीजेपी ने दो पर अपनी दावेदारी पक्की की. साथ ही नतीजों से पता चलता है कि बीजेपी और जेडीएस के विधायकों ने कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में क्रॉस-वोटिंग की है. बताया जा रहा है कि सत्ताधारी पार्टी को 151 और वोट मिले हैं, जो उम्मीद के मुताबिक 140 वोटों से 11 ज्यादा थे.

वहीं, बीजेपी ने जिन दो सीटों पर चुनाव लड़ा था. उन सभी पर जीत दर्ज की है. हालांकि, पार्टी को उतने वोट नहीं मिल पाए जितने मिलने चाहिए थे, बल्कि उससे चार कम मिले है. बता दें कि विधायकों द्वारा चुने जाने वाली सात एमएमसी सीटों के लिए आठ उम्मीदवार मैदान में थे, जिनके लिए 18 जून को विधान सौधा वोटिंग हुई थी. इसके बाद शाम को वोटों की गिनती की गई.

नितिन के नेतृत्व में BJP की ‘नवीन’ टीम बनकर तैयार! युवा, महिला और अनुभवी नेताओं का होगा मिश्रण

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?