Home राज्य बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी आज संदेशखालि का करेंगे दौरा

बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी आज संदेशखालि का करेंगे दौरा

by Rashmi Rani 20 February 2024, 11:26 AM IST (Updated 8 October 2025, 1:10 PM IST)
20 February 2024, 11:26 AM IST (Updated 8 October 2025, 1:10 PM IST)
बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी आज संदेशखालि का करेंगे दौरा

20 Feb 2024

भड़काऊ भाषण नहीं देने का निर्देश

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखालि में टीएमसी के नेतृत्व में हो रहे अत्याचारों और यौन उत्पीड़न के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इलाके में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी आज संदेशखालि जाने वाले हैं। बता दें कि अधिकारी को पहले दो बार क्षेत्र का दौरा करने से रोक दिया गया था।

कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी मंजूरी

कलकत्ता हाई कोर्ट ने सोमवार को अधिकारी को संदेशखालि जाने की अनुमति दी थी। साथ ही हाई कोर्ट ने बीजेपी के नेता को कोई भी भड़काऊ भाषण नहीं देने का निर्देश दिया है, लेकिन इसी बीच शुभेंदु अधिकारी ने कहा मैं वहां जाना चाहता हूं और स्थानीय लोगों से बात करना चाहता हूं। मैं वहां के लोगों के साथ खड़ा रहना चाहता हूं।

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने संदेशखालि में अशांति के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के इस्तीफे और राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग भी की है। सत्तारूढ़ टीएमसी ने इसपर पलटवार करते हुए आयोग पर बीजेपी के मुद्दे को दोहराने का आरोप लगाया। बता दें कि संदेशखालि में बड़ी संख्या में महिलाओं ने टीएमसी के कद्दावर नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर जबरदस्ती जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?