Home राज्य दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण

4 मार्च को पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट

by Farha Siddiqui
0 comment
दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण

01 MARCH 2024

दिल्ली विधानसभा में आज आर्थिक सर्वेक्षण (2023-2024) पेश किया गया। दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश करते हुए कहा कि ये आर्थिक सर्वे दिखा रहा है कि पिछले एक साल में दिल्ली के लोगों की प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। दिल्ली सरकार का राजस्व भी बढ़ा है। हर साल की तरह लगातार दिल्ली सरकार का बजट मुनाफे में ही रहा है।

4 मार्च को बजट होगा पेश

दिल्ली सरकार का बजट 4 मार्च को पेश किया जाएगा। सर्वेक्षण पेश करने के बाद आतिशी ने कहा कि मैं चाहती हूं कि केंद्र सरकार और उनके उपराज्यपाल ये जान लें कि वे चाहें कितनी भी कोशिश कर लें अरविंद केजरीवाल रुकेंगे नहीं। एक साल के दौरान उपराज्यपाल के इशारे पर सभी विभागों का काम रोका गया, इस वजह से कई विभागों की सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। खास तौर पर दिल्ली जल बोर्ड और स्वास्थ्य विभाग पर बहुत ज्यादा असर पड़ा है। इसके बावजूद दिल्ली सरकार ने बेहतर काम किया है।

दिल्ली के लोगों की बढ़ रही आय

आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट सदन में रखते हुए आतिशी ने कहा कि दिल्ली वालों की आय लगातार बढ़ रही है। पिछले साल दिल्ली के लोगों की आय 4 लाख 61 हजार प्रति व्यक्ति पहुंच गई है। दो साल में दिल्ली के लोगों की आय 22 प्रतिशत बढ़ी है। दिल्ली के लोगों की आय राष्ट्रीय स्तर से ढाई गुना ज्यादा है। ये केजरीवाल सरकार का करिश्मा है। उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्यों की तुलना में दिल्ली में महंगाई सबसे कम है। जबकि देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है। दिल्ली में बेरोजगारी की दर भी कम हुई है। देश में दिल्ली सरकार एकमात्र ऐसी सरकार है, जो मुनाफे में चल रही है जबकि दिल्ली सरकार पानी माफ और बिजली हाफ रेट पर दे रही है।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?