Home Top News नोएडा की अरण्या सोसायटी में AC ब्लास्ट, पटना में तेल गोदाम में लगी भीषण आग, दिल्ली में 3 का रेस्क्यू

नोएडा की अरण्या सोसायटी में AC ब्लास्ट, पटना में तेल गोदाम में लगी भीषण आग, दिल्ली में 3 का रेस्क्यू

by Neha Singh 29 June 2026, 10:39 AM IST (Updated 29 June 2026, 10:40 AM IST)
29 June 2026, 10:39 AM IST (Updated 29 June 2026, 10:40 AM IST)
Delhi- Patna Fire

Delhi-Patna Fire: हर दिन आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं. आज दिल्ली, नोएडा और पटना तीन जगहों पर आग लगी है. हालांकि कहीं भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह उत्तर-पश्चिम दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक चार मंजिला रिहायशी बिल्डिंग में आग लग गई, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें तीन लोगों को छत से सुरक्षित बाहर निकाला गया.

आग फैलने से पहले काबू पाया गया

दिल्ली फायर सर्विसेज (DFS) को लॉरेंस रोड पर एक रिहायशी बिल्डिंग से सुबह करीब 2.03 बजे आग लगने की कई कॉल आईं. दो वॉटर टेंडर, दो वॉटर बाउजर और एक क्विक रिस्पॉन्स गाड़ी मौके पर भेजी गईं. फायर डिपार्टमेंट के लोगों ने तीन लोगों गौरव (28), कायरा (25) और इंदु बत्रा (55) को छत से सुरक्षित नीचे उतारा है. इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. एक DFS अधिकारी के मुताबिक, आग बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर लगे 24 बिजली के मीटर तक ही सीमित थी. आग पर सुबह 2.30 बजे तक काबू पा लिया गया, जिसके बाद फायरफाइटिंग ऑपरेशन खत्म हो गया. अधिकारी ने कहा कि आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है.

नोएडा में एसी ब्लास्ट

नोएडा में अरण्या सोसाइटी के 21वें फ्लोर पर मौजूद एक फ्लैट में एसी फटने से आग लग गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद छह फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, हादसा सेक्टर 119 में हुआ, जो सेक्टर 113 पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, फ्लैट के अंदर कोई मौजूद नहीं था. चीफ फायर ऑफिसर (CFO), लोकल पुलिस और दूसरे अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.

पटना में तेल गोदाम में लगी आग

दिल्ली और नोएडा के साथ ही पटना में आग लगी है. दीदारगंज थाना क्षेत्र में आने वाले एक तेल गोदाम में रविवार देर रात भीषण आग लग गई. डालडा, रिफाइंड और सरसों के तेल के गोदाम में लगी आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया. 50 लाख रुपये से ज्यादा के नुकसान की आशंका है. सूचना मिलने के बाद लगभग 22 फायर इंजन मौके पर पहुंचे और रात भर आग बुझाई गई, लेकिन सुबह तक आग पूरी तरह नहीं बुझी थी. 8 घंटे से ज्यादा समय से आग बुझाने का काम जारी है. किसी को कोई नुकसान नही हुआ.

आंध्र प्रदेश के फार्मा सिटी की ‘दक्षिण एनर्जी’ कंपनी में भीषण आग, दो कर्मचारियों की जलकर मौत

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?