Home राज्यDelhi भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि! LNJP बना 2000 बेड वाला पहला अस्पताल, विभिन्न मानकों पर उतरा ‘खरा’

भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि! LNJP बना 2000 बेड वाला पहला अस्पताल, विभिन्न मानकों पर उतरा ‘खरा’

by Kamlesh Kumar Singh 25 May 2026, 6:09 PM IST
25 May 2026, 6:09 PM IST

LNJP Hospital: भारत की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल (LNJP) देश का पहला 2000-बेड वाला सरकारी अस्पताल बन गया है. हॉस्पिटल को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणन प्रदान किया गया है.

डॉ. बीएल चौधरी, मेडिकल डायरेक्टर, लोक नायक अस्पताल ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अस्पताल परिवार के सभी सदस्यों को बधाई दी. साथ ही डॉक्टरों, नर्सों, फैकल्टी सदस्यों, स्वास्थ्यकर्मियों, प्रशासनिक कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों, पीडब्ल्यूडी स्टाफ एवं अन्य सहयोगी कर्मचारियों के समर्पण, टीमवर्क और निरंतर उत्कृष्ट कार्य के लिए आभार व्यक्त किया.

अस्पताल में देखने को मिला उत्साह

प्रमाणन की घोषणा के बाद अस्पताल परिसर में उत्साह, गर्व और हर्षोल्लास का वातावरण देखने को मिला. इस अवसर पर अस्पताल परिसर में विभिन्न स्थानों पर समारोह आयोजित किए गए. साथ ही करीब 80 किलोग्राम लड्डू डॉक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों के बीच बांटे गए. यह उत्सव केवल एक प्रमाणपत्र प्राप्त करने का नहीं, बल्कि अस्पताल से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की अथक मेहनत, प्रतिबद्धता और सामूहिक प्रयासों की मान्यता का प्रतीक था.

विभिन्न गुणवत्ता मानकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन

  • सेवा प्रदायन (Service Provision) – 99.43%
  • मरीज अधिकार (Patient Rights) – 96.11%
  • क्लीनिकल सेवाएं (Clinical Services) – 97.65%
  • संक्रमण नियंत्रण (Infection Control) – 97.06%
  • गुणवत्ता प्रबंधन (Quality Management) – 95.65%
  • मरीज की गोपनीयता एवं गरिमा (Patient Privacy & Dignity) – 99.54%
  • मरीज संतुष्टि स्कोर (Patient Satisfaction Score) – 87.33%

ये हैं हॉस्पिटल में सुविधा

  • फार्मेसी विभाग – 95.82%
  • आईसीयू – 96.74%
  • हेमोडायलिसिस केंद्र – 97.89%

व्यवस्थित सुधारों के माध्यम से परिवर्तन

पिछले कुछ वर्षों में लोक नायक अस्पताल ने अपनी कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार किए हैं. अस्पताल में संक्रमण नियंत्रण उपायों, वैज्ञानिक सफाई व्यवस्था, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट प्रणाली तथा कर्मचारियों के लिए अनिवार्य संक्रमण रोकथाम प्रशिक्षण को प्रभावी रूप से लागू किया गया.

अस्पताल ने इन क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण सुधार किए

  • डिजिटल मॉनिटरिंग एवं फीडबैक सिस्टम
  • पारदर्शी शिकायत निवारण व्यवस्था
  • दवा भंडारण एवं प्रबंधन प्रणाली
  • 24×7 निर्बाध बिजली एवं जल आपूर्ति
  • मरीज-केंद्रित प्रशासनिक सुधार
  • मानकीकृत उपचार प्रोटोकॉल

NQAS प्रमाणन के वित्तीय एवं संस्थागत लाभ

NQAS प्रमाणन केवल गुणवत्ता का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह अस्पताल को महत्वपूर्ण वित्तीय एवं संस्थागत लाभ भी प्रदान करता है। इस प्रमाणन के माध्यम से अस्पताल को प्रतिवर्ष 2 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त वित्तीय प्रोत्साहन राशि प्राप्त होने की संभावना है. इसके अलावा आयुष्मान भारत के अंतर्गत NQAS प्रमाणित अस्पतालों को मानक पैकेज दरों के अतिरिक्त 15 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है. यह अतिरिक्त वित्तीय सहायता अस्पताल के बुनियादी ढांचे, मरीज सेवाओं, उपकरणों की खरीद एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और सुदृढ़ करेगी.

आजाद मुल्क का सपना, जबरन हस्ताक्षर और अंतहीन विद्रोह.., क्या है पाकिस्तान और बलूचिस्तान का पूरा विवाद

वित्तीय लाभों के अतिरिक्त, NQAS प्रमाणन:

  • अस्पताल की राष्ट्रीय स्तर पर विश्वसनीयता एवं प्रतिष्ठा को बढ़ाता है
  • सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में जनता का विश्वास मजबूत करता है
  • साक्ष्य-आधारित चिकित्सा पद्धतियों को प्रोत्साहित करता है
  • संक्रमण नियंत्रण एवं मरीज सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाता है
  • पारदर्शिता, जवाबदेही एवं कुशल प्रशासन को बढ़ावा देता है
  • भविष्य की स्वास्थ्य परियोजनाओं एवं वित्तीय सहायता के अवसर बढ़ाता है
  • सतत गुणवत्ता सुधार एवं कर्मचारियों के प्रशिक्षण की संस्कृति विकसित करता है

देशभर के सरकारी अस्पतालों के लिए एक मॉडल

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि लोक नायक अस्पताल की यह सफलता देशभर के सरकारी अस्पतालों के लिए एक आदर्श मॉडल बन सकती है. अब तक अत्यधिक मरीज भार वाले बड़े सरकारी अस्पतालों में गुणवत्ता मानकों को बनाए रखना अत्यंत चुनौतीपूर्ण माना जाता था. LNJP अस्पताल ने इस धारणा को बदलते हुए यह साबित किया है कि दूरदर्शी नेतृत्व, व्यवस्थित सुधार, टीमवर्क एवं जवाबदेही के माध्यम से सरकारी स्वास्थ्य संस्थान भी वैश्विक मानकों को प्राप्त कर सकते हैं.

यह उपलब्धि देशभर के सरकारी अस्पतालों में गुणवत्ता सुधार की नई प्रेरणा बनेगी तथा विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यम वर्गीय मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा. लोक नायक अस्पताल का NQAS प्रमाणन केवल एक संस्थागत उपलब्धि नहीं, बल्कि यह एक सशक्त संदेश है कि भारत की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था में सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना पूरी तरह संभव है.

‘पता लगाएं और निर्वासित करें…’ सुवेंदु सरकार सख्त, 9 बांग्लादेशियों को होल्डिंग सेंटर में रखा

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?