Home राज्यDelhi अवैध निर्माण और फायर सेफ्टी पर दिल्ली सरकार सख्तः CM रेखा गुप्ता ने बुलाई हाई लेवल बैठक

अवैध निर्माण और फायर सेफ्टी पर दिल्ली सरकार सख्तः CM रेखा गुप्ता ने बुलाई हाई लेवल बैठक

by Live Times 5 June 2026, 1:59 PM IST (Updated 5 June 2026, 4:38 PM IST)
5 June 2026, 1:59 PM IST (Updated 5 June 2026, 4:38 PM IST)
अवैध निर्माण और फायर सेफ्टी पर दिल्ली सरकार सख्तः सीएम रेखा गुप्ता ने बुलाई हाई लेवल बैठक

Malviya Nagar Incident: मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद दिल्ली सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है. राजधानी में अवैध निर्माण, भवन सुरक्षा मानकों की अनदेखी और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था में खामियों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार शाम 4 बजे दिल्ली सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है. इस महत्वपूर्ण बैठक में दिल्ली पुलिस, राजस्व विभाग, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी), नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी), डीडीए, दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली जल बोर्ड सहित अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे. बैठक का मुख्य उद्देश्य राजधानी में अवैध निर्माणों, अग्नि सुरक्षा मानकों के उल्लंघन और आपदा प्रबंधन से जुड़े मुद्दों की समीक्षा करना है.

अग्निकांड ने खड़े किए कई गंभीर सवाल

सूत्रों के अनुसार, मालवीय नगर अग्निकांड ने कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं. प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि जिस इमारत में आग लगी थी वहां सुरक्षा मानकों का पर्याप्त पालन नहीं किया गया था. इसके अलावा संकरी गलियों, आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट) की कमी और भवन नियमों के उल्लंघन जैसे मुद्दे भी चर्चा में रहे हैं. ऐसे में दिल्ली सरकार अब इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए व्यापक रणनीति तैयार कर रही है. बैठक में राजधानी के विभिन्न इलाकों में मौजूद अवैध गेस्ट हाउस, होटल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और बहुमंजिला इमारतों की स्थिति पर भी चर्चा होने की संभावना है.

नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

सरकार उन भवनों की पहचान करने की दिशा में काम कर रही है जो बिना आवश्यक अनुमति के संचालित हो रहे हैं या जहां अग्नि सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है. दिल्ली सरकार का कहना है कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सरकार अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाने के लिए कठोर नियम लागू करने की तैयारी में है. इसके तहत संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, नियमित निरीक्षण बढ़ाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया जाएगा.

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में ऐसे संस्थानों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के प्रावधानों को और मजबूत करने पर भी विचार किया जा सकता है जो सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में भवन निर्माण और संचालन से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन हो.

सरकार उठाएगी सख्त कदम

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दिल्ली सरकार का यह कदम राजधानी में भवन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है. उम्मीद की जा रही है कि बैठक में लिए गए फैसलों के आधार पर जल्द ही व्यापक अभियान चलाकर अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी. सरकार ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि नियमों को ताक पर रखकर लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले किसी भी संस्थान या व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

Noida की हाईराइज सोसायटी में लगी भीषण आग; सुबह-सुबह धुएं और लपटों से घबराए लोग

शालिनी झा की रिपोर्ट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?