Home राज्य ओडिशा में खराब मौसम के कारण रूकी डॉल्फिन की गणना

ओडिशा में खराब मौसम के कारण रूकी डॉल्फिन की गणना

by Rashmi Rani 25 January 2024, 7:38 PM IST (Updated 17 June 2026, 5:58 PM IST)
25 January 2024, 7:38 PM IST (Updated 17 June 2026, 5:58 PM IST)
dolphin calculation

25 Jan 2024

झील में 2 प्रजातियों की 173 डॉल्फिन

ओडिशा की चिलका झील में साल में एक बार होने वाली डॉल्फिन गणना खराब मौसम की वजह से रोक दी गई है। संभागीय वन अधिकारी अमलान नायक ने कहा कि, तीन दिवसीय गणना 20 जनवरी को शुरु हुई, लेकिन उस क्षेत्र में घने कोहरे और बारिश के कारण अगले दिन गणना रोक दी गई। मौसम बेहतर होने पर ही गणना शुरु होगी।अधिकारियों ने बताया कि 2023 की गणना के मुताबिक झील में 2 प्रजातियों की 173 डॉल्फिन थी। जिनमें इर्रावड्डी प्रजाति के 154 और बॉटलनोस प्रजाति के 19 डॉल्फिन थी।

डॉल्फिन नेशनल एक्वेटिक एनिमल की कैटेगरी में आता है। यह देखने में जितना सुंदर होता है, उतना ही मिलनसार भी, इन्हें देखना काफी रोमांचक और दिलचस्प होता है। भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां इनकी संख्या ज्यादा है। सरकार के प्रयास और लोगों की जागरूकता के कारण इसके शिकार पर रोक लग पाई है। भारत सरकार ने इसे राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया है।

यह भी पढ़ें : पर्यावरण से जुड़ी जानकारी, Hindi News, पर्यावरण की खबरें, Climate and Nature Updates

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?