Home राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर ईडी की एक साथ छापेमारी

पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर ईडी की एक साथ छापेमारी

by Rashmi Rani 6 February 2024, 1:17 PM IST (Updated 30 September 2025, 5:18 PM IST)
6 February 2024, 1:17 PM IST (Updated 30 September 2025, 5:18 PM IST)
समीर वानखेड़े की बढ़ी मुश्किलें, CBI के बाद ED ने मामला किया दर्ज, कुछ पूर्व अधिकारियों को भी किया गया तलब

6 Feb 2024

मनरेगा कोष के कथित गबन का मामला

ईडी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम यानी मनरेगा कोष के कथित गबन की जांच के सिलसिले में मंगलवार सुबह ही पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की है। ईडी के मुताबिक सॉल्ट लेक के आईए ब्लॉक में एक पूर्व खंड विकास अधिकारी के आवास पर छापेमारी की है तो वहीं एजेंसी के कर्मियों ने हुगली जिले के चिनसुराह में भी व्यवसायी के आवास और कार्यालय पर भी छापेमारी की। मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर में राज्य सरकार के एक कर्मचारी से जुड़ी संपत्ति की भी तलाशी ली जा रही है।

अधिकारी के मुताबिक पूर्व बीडीओ हुगली जिले के धनियाखाली में तैनात थे। उन्होंने दावा किया कि अनियमितताओं में शामिल होने के सबूत मिलने के बाद छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि कथित अनियमितताएं राज्य में मनरेगा के तहत जारी किए गए लगभग 25 लाख फर्जी रोजगार कार्ड से संबंधित हैं।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?