Home राज्य चोपड़ा पहुंचे राज्यपाल आनंद बोस, नाबालिगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

चोपड़ा पहुंचे राज्यपाल आनंद बोस, नाबालिगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

by Rashmi Rani 20 February 2024, 4:44 PM IST (Updated 8 October 2025, 12:38 PM IST)
20 February 2024, 4:44 PM IST (Updated 8 October 2025, 12:38 PM IST)
चोपड़ा पहुंचे राज्यपाल आनंद बोस, नाबालिगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

20 Feb 2024

मिट्टी धंस जाने से हो गई थी बच्चों की मौत

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस मंगलवार को उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा पहुंचे। राज्यपाल उन चार बच्चों के परिवार के सदस्यों से मिलेंगे, जिनकी भारत-बांग्लादेश सीमा के पास जल निकासी विस्तार के दौरान कथित तौर पर मिट्टी धंस जाने से मौत हो गई थी। राजभवन के एक सूत्र ने बताया कि बोस सोमवार रात किशनगंज के लिए ट्रेन में सवार हुए। इसके बाद वह सड़क मार्ग से चोपड़ा पहुंचे। राजभवन के अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को ये बात बताई है ।

क्या है पूरा मामला

चोपड़ा प्रखंड के चेतनगाछ गांव में 12 फरवरी को खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से उसके नीचे दब कर पांच से 12 साल की उम्र के चार बच्चों की मौत हो गई थी। निर्माण कार्य सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा किया गया था। इस दुर्घटना ने उस वक्त राजनीतिक मोड़ ले लिया जब तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चार नाबालिगों की मौत के लिए लापरवाही का आरोप लगाते हुए “बीएसएफ को जिम्मेदार” ठहराया। तृणमूल कांग्रेस ने घटना के लिए बीएसएफ को जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि उसकी लापरवाही से चारों बच्चों की जान गई। टीएमसी के एक दल ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर हादसे की जांच की मांग की थी। उन्होंने बोस से चोपड़ा का दौरा करने का भी आग्रह किया था।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?