Gujarat Crime: अहमदाबाद में नशीले पदार्थों की अवैध गतिविधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच सरखेज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सरखेज पुलिस स्टेशन की टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान अवैध रूप से हाइब्रिड गांजा ले जा रहे दो युवकों को पकड़ा. इसके बाद पुलिस की पूछताछ और कार्रवाई में कुल चार आरोपियों के नाम सामने आए और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. अहमदाबाद शहर पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों की हेराफेरी, खरीद-बिक्री और सप्लाई चेन से जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए ‘जीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ के तहत कार्रवाई की जा रही है.
संदिग्ध वाहनों की जांच के लिए चेकिंग शुरू की
इसी अभियान के तहत सरखेज पुलिस स्टेशन की टीम ने 27 सितंबर 2026 की रात सरखेज इलाके में अवैध गतिविधियों को रोकने और संदिग्ध वाहनों की जांच के लिए वाहन चेकिंग शुरू की थी. पुलिस टीम सरखेज इलाके में मोंटे क्रिस्टो कट, ताज होटल चार रास्ता और सिंधुभवन रोड के आसपास रात के समय वाहन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान करीब रात 1 बजकर 30 मिनट पर एस.पी. रिंग रोड की तरफ से एक बजाज चेतक इलेक्ट्रिक वाहन आता दिखाई दिया. वाहन का नंबर GJ-01-YF-1234 बताया गया है. वाहन में दो व्यक्ति सवार थे. पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की. वाहन की डिक्की की तलाशी लेने पर पुलिस को बिना किसी पास या परमिट के रखा हुआ अवैध गांजा बरामद हुआ. पुलिस के मुताबिक, बरामद पदार्थ की मात्रा 31 ग्राम 610 मिलीग्राम थी और इसकी अनुमानित कीमत 15,805 रुपये बताई गई है.
पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू की
गांजा बरामद होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू की. पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया गया कि यह गांजा कृणाल प्रवीणभाई पटेल नामक व्यक्ति से लाया गया था. पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे को आगे सिंधुभवन रोड स्थित रिचीरिच पान पार्लर पर राजेशकुमार वीरारामजी देवासी नामक व्यक्ति को देने की बात सामने आई. इसके बाद पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए अन्य संबंधित आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की. सरखेज पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पहला आरोपी चंद्रवीरसिंह शंभुसिंह पवार, जिसकी उम्र 19 वर्ष बताई गई है.
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह पढ़ाई करता है और अहमदाबाद के थलतेज इलाके में रहता है।दूसरा आरोपी भद्रवीरसिंह सूर्यवीरसिंह चौहान, जिसकी उम्र भी 19 वर्ष बताई गई है. तीसरा आरोपी कृणाल पुत्र प्रवीणभाई बलदेवभाई पटेल, उम्र 31 वर्ष, व्यवसाय व्यापार बताया गया है. उसका पता चिलोडा-नरोडा क्षेत्र, अहमदाबाद बताया गया है. चौथा आरोपी राजेशकुमार पुत्र वीरारामजी हटाजी देवासी, उम्र 26 वर्ष, व्यवसाय नौकरी बताया गया है. उसका पता सिंधुभवन रोड, सरखेज स्थित रिचीरिच पान पार्लर से संबंधित बताया गया है.
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
इस मामले में सरखेज पुलिस स्टेशन में पार्ट-बी अपराध क्रमांक 11191048260781/2026 दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(C), 20(B) और 29 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की है. पुलिस ने बरामद किए गए कथित अवैध हाइब्रिड गांजे के साथ घटना में इस्तेमाल किए गए बजाज चेतक इलेक्ट्रिक वाहन नंबर GJ-01-YF-1234 को भी कब्जे में लिया है. पुलिस की कार्रवाई में एक अन्य व्यक्ति का नाम भी सामने आया है. पोलिस के अनुसार तौफीक, जो उदयपुर का रहने वाला बताया गया है, इस मामले में अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है. पुलिस के मुताबिक तौफीक का पूरा नाम और पता फिलहाल ज्ञात नहीं है. उसकी तलाश की जा रही है.
सप्लाई से जुड़े लोगों पर कार्रवाई तेज
इस पूरी कार्रवाई में सरखेज पुलिस स्टेशन की टीम ने भूमिका निभाई. कार्रवाई में पुलिस इंस्पेक्टर एल.एल. चावड़ा, पुलिस सब-इंस्पेक्टर एच.के. रबारी, पुलिस सब-इंस्पेक्टर के.बी. चौधरी सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे. इस कार्रवाई को नशीले पदार्थों की अवैध गतिविधियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का हिस्सा बताया गया है. अहमदाबाद शहर पुलिस द्वारा युवाओं को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव से बचाने और शहर में नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री, हेराफेरी तथा सप्लाई से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की गई है.
सरखेज पुलिस की इस कार्रवाई में कुल 31 ग्राम 610 मिलीग्राम कथित हाइब्रिड गांजा, जिसकी कीमत 15,805 रुपये बताई गई है, बरामद किया गया है. इसके अलावा एक बजाज चेतक इलेक्ट्रिक वाहन भी कब्जे में लिया गया है. फिलहाल मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और पुलिस द्वारा फरार बताए जा रहे तौफीक की तलाश की जा रही है.
जंगल में कत्ल, 24 साल की फरारी और फिर बना दर्जी : दिल्ली पुलिस ने मानेसर से शातिर कातिल को ऐसे दबोचा
