Home Latest News & Updates जामनगर में मिलावटी दूध के कारोबार का भंडाफोड़! घर में चल रहा था नकली दूध-घी का खेल, SOG ने मारा छापा

जामनगर में मिलावटी दूध के कारोबार का भंडाफोड़! घर में चल रहा था नकली दूध-घी का खेल, SOG ने मारा छापा

by Nikul Patel 29 September 2026, 5:53 PM IST (Updated 29 September 2026, 6:05 PM IST)
29 September 2026, 5:53 PM IST (Updated 29 September 2026, 6:05 PM IST)
Jamnagar Adulterated milk racket busted

Gujarat News: जामनगर जिले में संदिग्ध मिलावटी दूध और उससे जुड़े उत्पादों के कारोबार का एक और मामला सामने आया है. कालावड़ तालुका के जालासड गांव में पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी SOG ने एक घर पर छापेमारी कर बड़े पैमाने पर संदिग्ध मिलावटी दूध, घी और मिल्क पाउडर बरामद किया है. कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को भी पकड़ा गया है.

दूध से जुड़े उत्पाद तैयार किए जाने की सूचना

जानकारी के मुताबिक, SOG को जालासड गांव में एक घर में संदिग्ध तरीके से दूध और दूध से जुड़े उत्पाद तैयार किए जाने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान घर से करीब 1200 लीटर संदिग्ध मिलावटी दूध, 75 किलो संदिग्ध नकली घी और 75 किलो मिल्क पाउडर बरामद किया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग को भी सूचना दी.

सूचना मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और बरामद संदिग्ध दूध के आवश्यक नमूने लिए. इसके साथ ही संबंधित सामग्री को खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यालयीन सील के साथ कब्जे में लिया गया, ताकि आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जा सके.

नालॉग पनीर और बटर पर बैन, नकली डेयरी उत्पादों पर होगी सख्त कार्रवाई, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

उत्पादों का नष्ट कराया गया

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, मौके से बरामद संदिग्ध मिलावटी दूध, वनस्पति घी और दूध बनाने में इस्तेमाल होने वाले पाउडर को मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण को नुकसान न हो. इसका ध्यान रखते हुए निर्धारित तरीके से नष्ट कराया गया. बताया जा रहा है कि कालावड़ तालुका में इस तरह के संदिग्ध मिलावटी दूध और दूध से जुड़े उत्पादों का मामला पहले भी सामने आ चुका है. करीब एक महीने पहले भी इसी तालुका में बड़े पैमाने पर संदिग्ध नकली दूध, घी और मिल्क पाउडर बरामद कर नष्ट किया गया था.

दूध कारोबार पर खड़े हो रहे सवाल

इसके बाद अब जालासड गांव में दोबारा इसी तरह की कार्रवाई सामने आने से इलाके में मिलावटी दूध के कारोबार को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. फिलहाल खाद्य सुरक्षा अधिकारी की ओर से संबंधित दूध कारोबारी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. बरामद सामग्री के नमूनों की जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि दूध और अन्य उत्पादों में किस तरह की मिलावट की गई थी और स्वास्थ्य के लिए उनका जोखिम कितना था.

सावधान! आपकी थाली में नकली पनीर: दिल्ली में 4,100 किलो से ज्यादा नकली खोया, छेना और पनीर नष्ट

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?