Home Latest News & Updates रेप केस दोषी राम रहीम को फिर मिली 21 दिन की पैरोल, 17वीं बार जेल से आ रहा बाहर

रेप केस दोषी राम रहीम को फिर मिली 21 दिन की पैरोल, 17वीं बार जेल से आ रहा बाहर

by Neha Singh 25 August 2026, 9:44 AM IST (Updated 25 August 2026, 9:45 AM IST)
25 August 2026, 9:44 AM IST (Updated 25 August 2026, 9:45 AM IST)
Ram Rahim

Ram Rahim Parole: डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आ रहा है. रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे राम रहीम को 21 दिन की पैरोल मिली है. राम रहीम अपनी दो शिष्याओं के साथ रेप के जुर्म में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है. सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी कि उसे 21 दिन की पैरोल मिली है. उन्होंने बताया कि इस दौरान वह सिरसा में अपने मुख्यालय में रहेगा. उसे आज सुबह 6 बजे जेल से बाहर निकाला गया.

17वीं बार मिली पैरोल

अगस्त 2017 में दोषी ठहराए जाने के बाद से यह 17वीं बार है, जब राम रहीम जेल से बाहर आया है. डेरा चीफ अभी हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है. मई में उन्हें 30 दिन की पैरोल मिली थी. तब वह सिरसा वाले आश्रम में रह रहा था. जनवरी में उसे 40 दिन की पैरोल मिली थी. साल 2025 में राम रहीम को तीन बार पैरोल मिली, जिसमें वह कुल 91 दिन जेल से बाहर रहा था. अब उसे 21 दिन की पैरोल दी गई है. बता दें, जेल के कैदियों को कुछ खास परिस्थितियों में पैरोल

दो अनुयायियों के साथ रेप मामले में दोषी

गुरमीत राम रहीम यौन शोषण के मामले में 20 साल की सजा काट रहा है. 2017 में CBI की एक स्पेशल कोर्ट ने उसे सिरसा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में दो अनुयायियों के साथ रेप का दोषी ठहराया था. उसे 10-10 साल की सजा सुनाई गई थी. कोर्ट ने साफ किया कि दोनों सजाएं एक साथ नहीं चल सकतीं. CBI कोर्ट ने 10 साल की सजा पूरी होने के बाद दूसरी 10 साल की सजा का आदेश दिया. राम रहीम डेरा के पूर्व मैनेजर रंजीत सिंह की हत्या के मामले में भी उम्रकैद की सजा काट रहा है. उसे पत्रकार राम चंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में भी दोषी ठहराया गया था.

पैरोल पर उठते सवाल

राम रहीम के समर्थक उसकी रिहाई से खुश हैं, लेकिन कई लोग नाराजगी भी जता रहे हैं. रेप के दोषी राम रहीम को पैरोल मिलने पर हर बार विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों द्वारा आपत्ति जताई जाती है. सोशल मीडिया पर उसकी पैरोल को लेकर बहस होती है. हालांकि प्रशासन का कहना है कि नियमों के तहत ही उन्हें पैरोल दी जाती है. बता दें, डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी हरियाणा, पंजाब और कई दूसरे राज्यों में फैले हुए हैं. राम रहीम खुद को ‘ईश्वर के दूत’ बताता है. अगस्त 2017 में रेप के मामलों में राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बड़े पैमाने पर हिंसा भड़क उठी थी.

राम रहीम को मिली 16वीं बार पैरोल, 8 लग्जरी गाड़ियों से निकला जेल से बाहर! फिर पहुंचा सिरसा डेरे

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?