Home राज्यहरियाणा हरियाणा की कलानौर विधानसभा सीट का क्या है चुनावी इतिहास? BJP ने रेनू डाबला को दिया टिकट

हरियाणा की कलानौर विधानसभा सीट का क्या है चुनावी इतिहास? BJP ने रेनू डाबला को दिया टिकट

by Nishant Pandey 5 September 2024, 1:49 PM IST (Updated 19 August 2025, 11:11 AM IST)
5 September 2024, 1:49 PM IST (Updated 19 August 2025, 11:11 AM IST)
हरियाणा की कलानौर विधानसभा सीट का क्या है चुनावी इतिहास? BJP ने रेनू डाबला को दिया टिकट- Live Times

Haryana Assembly Election: हरियाणा की कलानौर विधानसभा सीट पर BJP ने रेनू डाबला को टिकट दिया है.

05 September, 2024

Haryana Assembly Election: हरियाणा (Haryana) में विधानसभा चुनाव की तारीख का बिगुल बज चुका है. राज्य में 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे. 5 अक्टूबर को मतदान होगा. जबकि 8 अक्टूबर को मतों की गिनती की जाएगी. कालानौर (Kalanore) विधानसभा सीट पर पिछली बार साल 2019 में इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) ने जीत हासिल की थी. इस बार के चुनाव में BJP ने कलानौर विधानसभा सीट से रेनू डाबला (Renu Dabla) को टिकट दिया है. वहीं, कांग्रेस ने अभी तक इस सीट पर अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है.

इस सीट का क्या है चुनावी इतिहास

कलानौर विधानसभा सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है. साल 2005 के विधानसभा चुनाव को छोड़कर इस सीट पर 1991 से हर बार कांग्रेस की महिला उम्मीदवार ही चुनाव जीतती आई हैं. इस सीट पर कांग्रेस की शकुंतला खटक (Shakuntla Khatak) यहां से विधायक हैं. उन्होंने BJP के राम अवतार बाल्मीकी (Ram Avatar Valmiki) को 2019 के विधानसभा चुनाव में मात दी थी. वहीं, 2014 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो इस सीट पर कांग्रेस का ही कब्जा था. कांग्रेस ने शकुंतला खटक को ही अपना उम्मीदवार बनाया था. BJP ने राम अवतार बाल्मीकी को ही टिकट दिया था. इस चुनाव में शकुंतला खटक को 50451 वोट मिले थे. वहीं, राम अवतार बाल्मीकी को 46479 वोट मिले थे.

अभी है BJP की सरकार

हरियाणा में साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में 90 सीटों पर BJP ने 40 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं, कांग्रेस ने 31 सीटों पर तो JJP ने 10 सीटों पर अपना कब्जा जमाया था. BJP और JJP ने गठबंधन कर हरियाणा में सरकार बनाई. हालांकि, लोकसभा चुनाव से पहले BJP ने JJP से गठबंधन तोड़ लिया था. अभी हरियाणा में BJP की सरकार है. नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री हैं.

यह भी पढ़ेंः  ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरों तक, भारत का टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?