Kurukshetra Accident: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. हादसा घराड़ीसी गांव के पास हुआ. कलल माजरा से बागड़ की ओर जा रही यात्रियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली घराड़ीसी गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई.
घराड़ीसी गांव के पास हुआ हादसा
इस भीषण हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे. घराड़ीसी गांव के निकट पहुंचते ही अचानक ट्रॉली पलट गई, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे. घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया.पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.
जमशेदपुर सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडे की बेटी समेत 4 की मौत, खड़े ट्रक से टकराई कार
खबर अपडेट की जा रही है.
