Home राज्यजम्मू और कश्मीर अनंतनाग के बाद अब किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़, सर्च अभियान जारी

अनंतनाग के बाद अब किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़, सर्च अभियान जारी

by Nishant Pandey 11 August 2024, 10:44 AM IST (Updated 1 September 2025, 1:02 PM IST)
11 August 2024, 10:44 AM IST (Updated 1 September 2025, 1:02 PM IST)
अनंतनाग के बाद अब किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़, सर्च अभियान जारी

Kishtwar Encounter: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के बाद किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर जंगल में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई.

11 August, 2024

Kishtwar Encounter: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में लगातार आतंकी घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक बार फिर से रविवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ (Kishtwar) जिले के एक सुदूर जंगल में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इससे पहले शनिवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग (Anantnag) में मुठभेड़ हुई थी. सेना के अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों की गतिविधि की सूचना मिली थी.

चलाया जा रहा सर्च अभियान

आतंकियों की तलाश के लिए सेना और अर्धसैनिक बलों की मदद से पुलिस सर्च अभियान चला रही है. नौनट्टा, नागेनी पेयास और आसपास के इलाकों में सर्च अभियान को तेज कर दिया गया है. इलाके में आतंकियों को चारों तरफ से घेरने के लिए अतिरिक्त बलों की तैनाती कर दी गई है.

दो जवान हुए शहीद

बता दें कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग जंगल में शनिवार को हुए भीषण मुठभेड़ में सेना के 2 जवान शहीद हो गए हैं. वहीं, इस मुठभेड़ में घायल हुए 2 नागरिकों में से 1 की मौत हो गई है. जबकि 1 का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें – राज्यों की खबरें, क्षेत्रीय समाचार, क्षेत्रीय ताज़ा खबरें, राज्य हिंदी समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?