Home मनोरंजन Awarapan 2 के बाद इमरान हाशमी फिर लगाएंगे रोमांस में एक्शन का तड़का, Gunmaaster G9 की रिलीज डेट हुई अनाउंस

Awarapan 2 के बाद इमरान हाशमी फिर लगाएंगे रोमांस में एक्शन का तड़का, Gunmaaster G9 की रिलीज डेट हुई अनाउंस

by Preeti Pal 17 August 2026, 2:09 PM IST (Updated 17 August 2026, 2:49 PM IST)
17 August 2026, 2:09 PM IST (Updated 17 August 2026, 2:49 PM IST)
Awarapan 2 के बाद इमरान हाशमी फिर लगाएंगे रोमांस में एक्शन का तड़का, Gunmaaster G9 की रिलीज डेट हुई अनाउंस

Gunmaaster G9: Emraan Hashmi – बॉलीवुड में जब इमरान हाशमी, रोमांस और अच्छे म्यूजिक एक साथ आए, तो फैंस की दिलचस्पी बढ़ना तय है. अब इमरान हाशमी, जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना की आने वाली फिल्म ‘गनमास्टर G9’ को लेकर नया अपडेट आया है. दरअसल, फिल्म के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. ये रोमांटिक एक्शन फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में इसी साल 27 नवंबर को रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है. वहीं, दीपक मुकुट, हुनर मुकुट और संगीता अहीर ने इसे प्रोड्यूस किया है. फिल्म को सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत कर रहा है. यानी फिल्म में कहानी के साथ-साथ एक्शन और म्यूजिक का भी जबरदस्त तड़का लगने वाला है.

दो दशक बाद

‘गनमास्टर G9’ की सबसे खास बात इसकी स्टारकास्ट से ज्यादा इसके पीछे की टीम है. फिल्म के जरिए इमरान हाशमी, डायरेक्टर आदित्य दत्त और म्यूजिक कंपोजर सिंगर हिमेश रेशमिया करीब दो दशक बाद फिर एक साथ काम कर रहे हैं. इन तीनों की जोड़ी ने 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ से लोगों का दिल जीता था. फिल्म का टाइटल ट्रैक और हिमेश रेशमिया की आवाज उस दौर में हर तरफ सुनाई देती थी. इसके बाद 2006 में इमरान हाशमी स्टारर ‘दिल दिया है’ में भी ये टीम साथ नजर आई. अब इतने सालों बाद तीनों की वापसी ने फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है.

‘बेटी की उम्र की लड़की..’, सुनीता ने गोविंदा और को-एक्ट्रेस पर किया ऐसा कमेंट, एक्टर बोले- हद में रहो

जबरदस्त कॉम्बिनेशन

प्रोड्यूसर दीपक मुकुट के मुताबिक, फिल्म में रोमांस, एक्शन और म्यूजिक का ऐसा मेल तैयार किया गया है, जो दर्शकों को फुल एंटरटेन करने वाला है. वहीं, डायरेक्टर आदित्य दत्त ने इसे अपने करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्मों में से एक बताया है. उनका कहना है कि टीम ने कोशिश की है कि फिल्म का हर एक्शन सीन, हर इमोशन और हर फ्रेम दर्शकों पर असर छोड़े. ऐसे में फिल्म में सिर्फ एक्शन ही नहीं, बल्कि इमोशन और रोमांस को भी खास जगह दी गई है.

इमरान हाशमी का अंदाज

इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारपन 2’ 14 अगस्त को ही सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है. सिर्फ 3 दिनों में ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. इतना ही नहीं इमरान की ‘आवारापन 2’ ने कमाई के मामले में सनी देओल की ‘बंटवारा 1947 को पीछे छोड़ दिया है. अब जल्द ही इमरान ‘गनमास्टर G9’ में अपना कमाल दिखाएंगे. वैसे, इस फिल्म में उनके साथ अपारशक्ति खुराना भी है.

News Source: PTI

विमल इलायची विज्ञापन पर शाहरुख, अजय और टाइगर को FDA का नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?