Home लाइफस्टाइल फ्रंट हैंड पर झटपट लगाएं ये 8 सिंपल Mehndi Design, हाथों की खूबसूरती देखकर सब पूछेंगे कहां से लगवाई

फ्रंट हैंड पर झटपट लगाएं ये 8 सिंपल Mehndi Design, हाथों की खूबसूरती देखकर सब पूछेंगे कहां से लगवाई

by Preeti Pal 17 August 2026, 1:03 PM IST
17 August 2026, 1:03 PM IST
फ्रंट हैंड पर झटपट लगाएं ये 8 सिंपल Mehndi design, हाथों की खूबसूरती देखकर सब पूछेंगे कहां से लगवाई

Mehndi design: त्योहारों का मौसम आते ही, मेहंदी लगाने का मन भी खूब करता है. लेकिन जब डिजाइन चुनने की बारी आती है तो घंटों सोशल मीडिया स्क्रॉल करने के बाद भी समझ नहीं आता. अगर आप भी ऐसी ही उलझन में रहती हैं, तो टेंशन छोड़िए. फ्रंट हैंड के लिए कुछ ऐसे आसान और सिंपल मेहंदी डिजाइन हैं, जिन्हें देखकर आपका भी दिल आ जाएगा. ये डिजाइन खूबसूरत भी हैं और इन्हें बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा.

मंडाला डिजाइन

मंडाला डिजाइन हमेशा से मेहंदी के बेस्ट डिजाइनों में शामिल रहा है. हथेली के बीच में गोल मंडाला बनाकर उंगलियों और कलाई तक हल्का डिजाइन बनाया जाता है. ये डिजाइन देखने में बहुत एलिगेंट लगता है.

बेल डिजाइन

अगर आपको फूल पसंद हैं, तो हाफ फ्लावर वाला बेल डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं. ये मेहंदी डिजाइन ज्यादा भारी भी नहीं लगता और हाथों को खूबसूरत भी दिखाता है. रक्षाबंधन जैसे त्योहार के लिए ये मेहंदी डिजाइन परफेक्ट है.

कमल पैटर्न

बहुत ज्यादा बारीक डिजाइन बनाने में परेशानी होती है तो कमल के फूल वाली मेहंदी भी लगा सकती हैं. हथेली पर गोल पैटर्न के अंदर कमल का फूल बनाएं और इसी तरह का डिजाइन कलाई के पास भी बनाएं.

सावन में पहनें Green Suits के ये ट्रेंडी डिजाइन, पूजा से लेकर त्योहार तक हर जगह दिखेंगी सबसे खास

एवरग्रीन सर्कल

सर्कल वाली सिंपल मेहंदी कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती. फटाफट लगने वाला ये मेहंदी डिजाइन पहले भी हिट था और आज भी है. सबसे अच्छी बात ये है कि इस तरह की मेहंदी बहुत जल्दी लग जाती है.

मिनिमल डिजाइन

आजकल कई लड़कियां मिनिमल मेहंदी लगाना पसंद करती हैं. अब दुल्हन से लेकर ननद और भाभी भी इस तरह की मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं. अगर आपको भी मिनिमल लुक पसंद है, तो इसे ट्राई कर सकती हैं.

सिंपल डिजाइन

अगर आपको बहुत ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, तो सिंपल फ्रंट हैंड डिजाइन सबसे बढ़िया है. खासकर रक्षाबंधन या छोटे फैमिली फंक्शन के लिए ऐसी मेहंदी बेस्ट है. ये जल्दी लग जाती है और स्टाइलिश भी लगती है.

Floral Skirt का छाया ट्रेंड, अब फूलों वाली स्कर्ट बनेगी आपके लुक की सबसे बड़ी स्टार

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?