Home Latest News & Updates कर्नाटक में बैल जुलूस के दौरान भारी बवाल: आठ गंभीर, जमकर चले हथियार, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

कर्नाटक में बैल जुलूस के दौरान भारी बवाल: आठ गंभीर, जमकर चले हथियार, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

by Sanjay Kumar Srivastava 30 June 2026, 5:31 PM IST (Updated 30 June 2026, 5:32 PM IST)
30 June 2026, 5:31 PM IST (Updated 30 June 2026, 5:32 PM IST)
कर्नाटक में बैल जुलूस के दौरान भारी बवाल: आठ गंभीर घायल, जमकर चले हथियार

Kara Hunnime Procession: कर्नाटक के हावेरी जिले के नरेगल गांव में सोमवार को ‘कारा हुन्निमे’ त्योहार के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई. पुलिस के अनुसार, पारंपरिक बैल जुलूस के दौरान पटाखे फोड़ने को लेकर दो लोगों में शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बड़े हिंसक झगड़े में बदल गया. इस घटना में आठ लोग घायल हुए हैं. झड़प के बाद गांव में तनाव फैल गया. एहतियात के तौर पर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

‘कारा हुन्निमे’ त्योहार के दौरान हिंसक झड़प

पुलिस ने बताया कि ‘कारा हुन्निमे’ त्योहार के लिए सजाए गए बछड़ों का जुलूस निकाला जा रहा था, तभी एक मस्जिद के पास पटाखे फोड़े गए, जिससे दो लोगों के बीच बहस हो गई. कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई, जिसमें धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया और आठ लोग घायल हो गए. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने केस दर्ज कर लिया है और स्थिति नियंत्रण में है. पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज और मोबाइल फोन के वीडियो इकट्ठा किए जा रहे हैं. गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा कि यह घटना तब हुई जब एक जुलूस मस्जिद के सामने से गुजर रहा था और युवाओं के दो गुटों के बीच झड़प हो गई. उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज चल रहा है.

हिंदू त्योहारों को बनाया जा रहा निशानाः बीजेपी

BJP नेता आर अशोक ने आरोप लगाया कि जब से कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है, कर्नाटक के लोग लगातार यह सवाल पूछ रहे हैं कि हिंदू त्योहारों और परंपराओं को बार-बार निशाना क्यों बनाया जा रहा है. उन्होंने गृह मंत्री प्रियांक खड़गे की आलोचना करते हुए उनसे अपनी आंखें खोलने और यह देखने को कहा कि सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति राज्य को कहां ले आई है. अशोक ने आरोप लगाया कि ‘कारा हुन्निमे’ जैसे त्योहार पर भी हमला हुआ, जो कर्नाटक की कृषि परंपरा का हिस्सा है. घटना की निंदा करते हुए कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि पुरानी परंपरा के अनुसार, किसान ‘कारा हुन्निमे’ के दौरान अपने सजाए हुए बैलों को निकालते समय पटाखे फोड़ते हैं.

घायल किसानों का खर्च उठाए सरकार

अशोका ने कहा कि आरोप है कि सिर्फ़ इसी वजह से धार्मिक चरमपंथियों ने किसानों पर बेरहमी से हमला किया. उन्होंने दावा किया कि यह घटना राज्य में कानून-व्यवस्था के बिगड़ने को दिखाती है. अशोका ने मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से अपील की कि वे नरेगल गांव की घटना में शामिल सभी लोगों की तुरंत गिरफ्तारी सुनिश्चित करें, उनके खिलाफ़ सख्त कानूनी कार्रवाई करें और यह साफ संदेश दें कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने सरकार से घायल किसानों का इलाज का खर्च उठाने की भी अपील की.

हावेरी के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इस घटना को बेहद निंदनीय बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि यह सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश थी. बीजेपी सांसद ने पुलिस विभाग पर उन नेताओं के हाथों का खिलौना बनकर काम करने का आरोप लगाया जो ऐसी घटनाओं को भड़का रहे थे. उन्होंने अधिकारियों से ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ़ सख्त से सख्त कार्रवाई करने और उन्हें जेल भेजने की अपील की.

भारत में घुसे तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, मोबाइल फोन की जांच से खुला ये राज

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?