Home राज्य हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी

हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी

by Farha Siddiqui 16 February 2024, 12:35 PM IST (Updated 10 October 2025, 12:07 PM IST)
16 February 2024, 12:35 PM IST (Updated 10 October 2025, 12:07 PM IST)
Look out notice issued against mastermind

16 Febryary 2024

42 दंगाई पुलिस की गिरफ्त में

हल्द्वानी हिंसा के मामले में पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। आज मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि हिंसा के मामले में अब तक 5 और दंगाइयों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस का कहना है कि अब तक गिरफ्तार किए गए दंगाइयों की कुल संख्या 42 हो गई है। 8 फरवरी को एक अवैध मदरसे की बिल्डिंग को तोड़े जाने के बाद हिंसा भड़की थी जिसके बाद लगातार पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

मास्टरमाइंड की तलाश जारी

जानकारी के मुताबिक अब्दुल मलिक ने मदरसे का निर्माण कराया था। मलिक ने ही इसे ध्वस्त करने का पुरजोर विरोध किया था। उसे इन दंगों का मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है।

बनभूलपुरा में प्रतिबंधों के साथ कर्फ्यू में ढील

हल्द्वानी में हुई हिंसा का केंद्र रहे बनभूलपुरा इलाके में आज कुछ प्रतिबंधों के साथ कर्फ्यू में थोड़ी ढील दी गई है। हालांकि यहां इंटरनेट सेवाएं आठवें दिन भी बंद रखी गई हैं। पुलिस का कहना है कि बनभूलपुरा इलाके में अलग-अलग समय के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई।

मदरसे को ढहाने के बाद भड़की थी हिंसा

बनभूलपुरा में अवैध रूप से बनाए गए एक मदरसे को ढहाने के बाद 8 फरवरी को इलाके में हिंसा भड़क गई थी। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम के कर्मियों और पुलिस पर पथराव किया था। इन लोगों ने पुलिस पर पेट्रोल बम भी फेंके थे। जिसके कारण कई पुलिसकर्मियों को एक थाने में शरण लेनी पड़ी थी। लेकिन भीड़ ने बाद में उस थाने को आग के हवाले कर दिया था। पुलिस के मुताबिक इस हिंसा में 6 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं पुलिस और पत्रकारों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?