Home Latest News & Updates भारत माता को CM डॉ. मोहन यादव ने किया नमन, कहा- विभाजन की पीड़ा से आज भी व्यथित होता है मन

भारत माता को CM डॉ. मोहन यादव ने किया नमन, कहा- विभाजन की पीड़ा से आज भी व्यथित होता है मन

by Nitin Thakur 14 August 2026, 1:49 PM IST (Updated 14 August 2026, 1:50 PM IST)
14 August 2026, 1:49 PM IST (Updated 14 August 2026, 1:50 PM IST)
भारत माता को सीएम डॉ. यादव ने किया नमन

Tiranga Yatra: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 अगस्त को भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. उन्होंने यहां नवनिर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया. सीएम डॉ. यादव ने देश की स्वतंत्रता के गौरवशाली इतिहास से जुड़ी डिजिटल सामग्री, लाइब्रेरी और अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की. उन्होंने भोपाल दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की विशाल तिरंगा यात्रा को शौर्य स्मारक तिराहे से झंडी दिखाकर रवाना किया. यह यात्रा भारत माता चौराहा (डिपो चौराहा) तक गई.

शान से लहरा रहा तिरंगा

इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस सत्य नहीं जानती तो सत्याग्रह क्या करेगी. झूठ की पराकाष्ठा होती है, कांग्रेस को आत्म मूल्यांकन करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान पूरे देश में राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का उत्सव बन गया है. हर राज्य, हर नगर और हर जिले में तिरंगा शान से लहरा रहा है. वहीं, आज विभाजन विभीषिका दिवस पर हम उस दर्दनाक दौर को भी स्मरण करते हैं, जब विभाजन के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपना घर-बार छोड़कर भारत और पाकिस्तान की ओर पलायन करने को विवश हुए. उस समय की पीड़ा और कठिन परिस्थितियों को याद कर आज भी मन व्यथित हो उठता है.

राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने का लें संकल्प

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इतिहास की उस त्रासदी से सीख लेते हुए आइए एकता, भाईचारे और अखंड राष्ट्रीय भावना को और मजबूत करने का संकल्प लें. आज “विभाजन विभीषिका दिवस” पर शौर्य स्मारक, भोपाल में अतीत के गौरवशाली संघर्ष और पीड़ा को यादकर अपना सर्वस्व समर्पित करने वाली विभूतियों को नमन किया. भारत के बंटवारे जैसी भीषण विभीषिका एक हजार साल में कभी नहीं हुई. उस समय कांग्रेस और अंग्रेज यदि चाहते तो बंटवारा टाल सकते थे. उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान अतुलनीय है. हम कामना करते हैं कि वर्ष-2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा एवं भारत अपनी धाक और साख के साथ निरंतर आगे बढ़ता रहे.

तेजी से आगे बढ़ रहा भारत

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हम सभी 9 अगस्त से 17 अगस्त के बीच “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं. हमें गर्व है कि हमारा भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र युवा देश है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के ध्येय के साथ भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है. आज ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ है. यह दिन भारत के बंटवारे की भीषण त्रासदी और उससे उपजी पीड़ा को स्मरण करने का अवसर है. बंटवारे के बाद तत्कालीन पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय संस्कृति को मानने वाले अनेक लोगों को अपना सबकुछ छोड़कर भारत लौटना पड़ा. भारत आने की इस यात्रा में भी उन्हें अनेक कठिनाइयों और पीड़ा का सामना करना पड़ा.

पहली बार लाल किले से गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, युवा होंगे जश्न का केंद्र, जानें इस स्वतंत्रता दिवस पर क्या होगा…

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?