Malviya Nagar Fire: दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई है. इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें ज्यादातर विदेशी लोग हैं. दमकल विभाग को आग लगने की सूचना सुबह करीब 9 बजे मिली, जिसके बाद दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आज बुझाना शुरू किया. दिल्ली दमकल सेवा (DFS) के एक अधिकारी ने बताया कि लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी आग पर काबू पाने के लिए दो वॉटर टेंडर, दो वॉटर बाउजर, एक क्विक रिस्पॉन्स गाड़ी और आग बुझाने वाली अन्य यूनिट भेजी गईं. आग की कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. मौके पर भारी पुलिस फोर्स और दमकलकर्मी मौजूद हैं.
VIDEO | Delhi: At least 18 killed, several others injured after a fire broke out at hotel in Malviya Nagar; visuals show firefighting operation.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 3, 2026
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/pfN37Y3mPF
तीन लोग अस्पताल में भर्ती
इमारत के बेसमेंट से कई लोगों को बचाया गया है. तीन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गलियां पतली होने के कारण दमकल गाड़ियों को वहां पहुंचने में समय लगा. तब तक स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे. जब उन्होंने लोगों को निकालने की कोशिश की तो कई लोगों की मौत हो चुकी थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरी बिल्डिंग जलकर राख हो गई है. रेस्टोरेंट और होटल में ज्यादातर लोग पास के प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए आए हुए थे, जिनमें विदेशी नागरिक भी शामिल थे. अभी तक, आग लगने के कारण का पता नहीं चला है.
सीएम रेखा ने जताया दुख
Deeply saddened by the tragic loss of lives in the devastating fire incident in Malviya Nagar.
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) June 3, 2026
My heartfelt condolences to the bereaved families. I pray for the speedy recovery of those injured and for strength & courage to all those affected by this heartbreaking tragedy.…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “मालवीय नगर में लगी भयानक आग से मुझे बहुत दुख हुआ है, जिससे जान-माल का नुकसान हुआ है. मेरी गहरी संवेदनाएं दुखी परिवारों के साथ हैं. मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करती हूं और इस दिल दहला देने वाली घटना से प्रभावित सभी लोगों के लिए ताकत और हिम्मत की प्रार्थना करती हूं. घटना की जानकारी मिलते ही, दिल्ली फायर सर्विसेज, दिल्ली पुलिस, DDMA, CATS एम्बुलेंस सर्विसेज और दूसरी इमरजेंसी रिस्पॉन्स एजेंसियों की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत- बचाव का काम किया गया.”
देर से पहुंची दमकल गाड़ियां
AAP नेता सोमनाथ भारती ने कहा, “अब तक कुल 27 लोगों को बचाया गया है. हॉस्पिटल से कन्फर्मेशन मिलने के बाद ही सही स्थिति का पता चलेगा कि कोई बच पाया या नहीं. कुल मिलाकर, स्थिति बहुत दुखद और डरावनी रही है. सबसे बुरी बात यह है कि फायर ब्रिगेड लगभग एक घंटे बाद पहुंची. घटना की सूचना मिलने के कम से कम 50 मिनट बाद. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सभी ने बहुत मेहनत की, लेकिन बाहर निकलने का कोई दूसरा रास्ता नहीं था, इसलिए लोगों के पास बचने के बहुत कम साधन थे. सात लोगों को बेसमेंट एरिया तोड़कर बचाया गया. जिस तरह से यह घटना हुई, वह बहुत दर्दनाक और दिल दहला देने वाली है.”
पटना में ‘खान सर’ कोचिंग सेंटर में तोड़फोड़ और पथराव, गार्ड घायल, सड़क पर उतरे स्टूडेंट्स
News Source: PTI
