Home Top News ‘बेटी गई, 2 दिन में बेटा भी मरेगा’, NEET छात्रा मौत मामले में परिवार को दूसरी बार मिली धमकी

‘बेटी गई, 2 दिन में बेटा भी मरेगा’, NEET छात्रा मौत मामले में परिवार को दूसरी बार मिली धमकी

by Neha Singh
0 comment
NEET Student Death

NEET Student Death: पटना में नीट छात्रा की मौत के बाद अब उसके परिवार को धमकियां मिल रही हैं. एक धमकी वाले पर्च में लिखा है कि ‘नहीं माने तो बेटा भी मरेगा’. पढ़ें पूरी खबर.

18 February, 2026

बिहार में NEET छात्रा की मौत मामले की जांच सीबीआई कर रही है. इस बीच मृतका के परिवार ने दावा किया है कि उन्हें धमकी मिली है कि उनके बेटे का भी वही हाल होगा जो उनकी बेटी का हुआ है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी की परिवार ने उन्हें धमकियां मिलने की शिकायत की है. परिवार ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके घर के अंदर एक कागज़ का टुकड़ा फेंका गया था, जिस पर लिखा था, “बेटी तो गई, नहीं मानोगे तो बेटी भी 2 दिन में मरेगा.”

सुरक्षा बढ़ाई गई

जहानाबाद जिले के शकुराबाद पुलिस स्टेशन के SHO राहुल कुमार ने कहा, ” पहले भी शनिवार को घर के अंदर इसी तरह का धमकी भरा मैसेज वाला कागज़ का टुकड़ा फेंका गया था. इसलिए, उनके घर पर सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए थे. हम नई शिकायत की जांच करेंगे और सही कदम उठाएंगे.” इससे पहले भी परिवार को धमकी वाला कागज मिला था. पहले पर्ची की जांच चल ही रही थी कि दूसरी बार धमकी भी मिल गई. हैरानी की बात है कि पुलिस सुरक्षा के बीच कोई घर में धमकी भरा पर्चा कैसे फेंक रहा है.

क्या है पूरा मामला

बता दें, नीट छात्रा की उम्र करीब 18 साल थी. वह पटना के एक प्राइवेट हॉस्टल में रहकर अपनी पढ़ाई कर रही थी. वह पिछले महीने हॉस्टल में बेहोशी की हालत में मिली थी और कुछ दिनों बाद एक हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई. पहले पुलिस ने इसे आत्महत्या और ड्रग ओवरडोज का मामला बताकर दबाने की कोशिश की. लेकिन बाद में फोरेंसिक रिपोर्ट ने यह पुष्टि की कि छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ था. फोरेंसिक टेस्ट में सामने आया कि लड़की के कपड़ों पर सीमेन के निशान मिले थे, जिससे पता चला कि उसे ड्रग्स दिए गए थे और उसके साथ यौन शोषण किया गया था.

CBI कर रही जांच

मामला बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जांच सीबीआई को सौंप दी. फिलहाल सीबीआई मामले की जांच कर रही है. सीबीआई छात्रा के घरवालों और संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है. मंगलवार ने सीबीआई की टीम ने हॉस्टल और छात्रा के घर का दौरा किया था. टीम ने मृतका के घरवालों 4 घंटे पूछताछ की और बाद में भाई को मोबाइल जब्त कर लिया. सीबीआई कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया के जरिए छात्रा के बारे में जानकारी निकालने की कोशिश कर रही है.

News Source: PTI

यह भी पढ़ें- खौफ में पलवल का छायंसा गांव: 10 साल की पायल समेत कई ने गंवाई जान, गंदे पानी की सप्लाई ने उजाड़ीं खुशियां

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?