Home राज्य गुजरात के दलित, ओबीसी और आदिवासियों को पीएम की सौगात

गुजरात के दलित, ओबीसी और आदिवासियों को पीएम की सौगात

by Farha Siddiqui 10 February 2024, 5:39 PM IST (Updated 30 October 2025, 3:04 PM IST)
10 February 2024, 5:39 PM IST (Updated 30 October 2025, 3:04 PM IST)
गुजरात के दलित, ओबीसी और आदिवासियों को पीएम की सौगात, पीएमएवाई के तहत 1.3 लाख घरों का उद्धघाटन

10 February 2024  

पीएमएवाई के तहत 1.3 लाख घरों का उद्धघाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के दलित, ओबीसी और आदिवासी लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1.3 लाख आवासों का उद्धघाटन और शिलान्यास किया। पीएम ने ये उद्घाटन वीडियो कांफ्रेंस के जरिए किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि किसी गरीब व्यक्ति के पास अपना घर होना उसके बेहतर भविष्य की गारंटी है।

पीएम ने कहा, ‘‘1.3 लाख आवास के आंकड़े देखिए। यहां तक कि जब मैं पीएमएवाई के तहत राष्ट्रीय स्तर के एक कार्यक्रम में शामिल हुआ, मैंने इतना बड़ा आंकड़ा नहीं देखा। मैं गुजरात सरकार को बधाई देता हूं। किसी भी गरीब व्यक्ति के लिए उसके पास अपना घर होना उसके बेहतर भविष्य की गारंटी है।’’

मोदी ने कहा, ‘‘हमारी सरकार की गरीब हितैषी योजना के सबसे बड़े लाभार्थी दलित, ओबीसी और आदिवासी हैं।’’ उन्होंने विपक्ष द्वारा केंद्र पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी की अनदेखी करने के आरोपों का जवाब देते हुए ये बातें कही। पीएम मोदी ने कहा कि गरीब, युवा, किसान और महिलाएं विकसित भारत के स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालो में उनकी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना है।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?