Home Top News 33°C की गर्मी में हुडी पहना शख्स! इस एक सुराग से खुला करोड़पति केतन की हत्या का राज

33°C की गर्मी में हुडी पहना शख्स! इस एक सुराग से खुला करोड़पति केतन की हत्या का राज

by Neha Singh 24 June 2026, 1:57 PM IST
24 June 2026, 1:57 PM IST
Pune Lohagarh Murder

Pune Lohagarh Murder: केतन हत्याकांड इस समय सुर्खियों में है. पुणे के एक बिजनेसमैन केतन अग्रवाल को उसकी मंगेतर सिया ने शादी के कुछ महीने पहले ही मार डाला. यह घटना 18 जून की है. सिया और उसके प्रेमी चेतन ने केतन को लोहागढ़ किले से 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया और उसकी मौत हो गई. शुरुआत में पुलिस ने इसे एक हादसा माना था. उन्हें लगा कि केतन पैर फिसलने के कारण गिर गया. लेकिन जांच में एक सनसनीखेज कहानी निकलकर सामने आई. पुलिस को एक ऐसा सबूत मिला, जिससे वे सीधा हत्यारों तक पहुंच गए.

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

केतन की मौत की गुत्थी सुलझाने में लोहागढ़ किले के टिकट काउंटर के CCTV फुटेज ने अहम भूमिका निभाई. जब पुलिस फुटेज देख रही थी, तो उन्होंने केतन और सिया के पीछे थोड़ी दूर एक संदिग्ध युवक को चलते हुए देखा. CCTV फुटेज में हुडी पहने एक आदमी दिखा. पुलिस को शक हुआ कि 18 जून को 33 डिग्री की भीषण गर्मी में कोई हुडी पहनकर ट्रेकिंग क्यों करेगा. वीडियो में उसका चेहरा नहीं दिख रहा था, क्योंकि उसने हुडी से अपना चेहरा ढका हुआ था. उस शख्स की पहचान बाद में चेतन चौधरी के तौर पर हुई, जो पुणे के पास लोहागढ़ किले में सिया और केतन का पीछा कर रहा था. पुलिस ने बुधवार को बताया कि इससे बिजनेसमैन की मौत की जांच कर रही पुलिस अलर्ट हो गई.

नवंबर में होने वाली थी शाही शादी

पुलिस ने कहा कि चौधरी से पूछताछ के आधार पर सिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों को मंगलवार को पुणे जिले के मावल तालुका की एक कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उन्हें 29 जून तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया. केतन के परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं. कपल नवंबर में शादी करने वाला था. खबर है कि परिवारों ने राजस्थान में 17 करोड़ रुपये में एक पैलेस बुक किया था और मेहमानों को लाने के लिए दो प्राइवेट प्लेन का इंतजाम किया था. लेकिन उससे पहले ही सिया ने अपने जन्मदिन पर केतन की हत्या कर दी.

“पहले भी की मारने की कोशिश”

केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने आरोप लगाया कि सिया ने पहले भी केतन की हत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन उसने अपनी जान बचा ली. परिवार के मुताबिक, सिया ने केतन से लड़ाई की और जोर दिया कि वे लोहागढ़ जाएं. 14 जून को सिया और केतन लोहागढ़ किले में उसी जगह गए, वहां सिया ने केतन को धक्का दे दिया. उस समय वह पास की झाड़ियों को पकड़कर खुद को बचाने में कामयाब रहा. जब केतन को एहसास हुआ कि उसे धक्का दिया गया है, तो सिया ने सांप होने का झूठा शोर मचाया और कहा कि उसने उसे बचाने के लिए धक्का दिया था. इसके बाद वे सिया 18 जून को दोबारा केतन को लोहागढ़ किले पर ले गई और अपन बॉयफ्रेंड चेतन के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी.

400 फीट गहरी खाई में दिया धक्का, कातिल सिया ने की मंगेतर केतन की हत्या, ऐसे रची साजिश

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?