Home राज्य मणिपुर में हथियार लूटने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

मणिपुर में हथियार लूटने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

by Rashmi Rani 15 February 2024, 11:31 AM IST (Updated 10 October 2025, 1:57 PM IST)
15 February 2024, 11:31 AM IST (Updated 10 October 2025, 1:57 PM IST)
मणिपुर में हथियार लूटने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

15 Feb 2024

आईआरबी के शिविर से हथियार लूटने के आरोप में गिरफ्तार

मणिपुर पुलिस ने चिंगारेल में आईआरबी के शिविर से हथियार लूटने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक लूटी गई 4 इंसास राइफल, 1 एके घटक, एसएलआर की 2 मैगजीन और 9 एमएम गोला बारुद के 16 छोटे बक्से भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि 13 फरवरी 2024 की रात को भीड़ ने इंफाल ईस्ट, चिंगारेल में आईआरबी की पांचवीं बटालियन के हथियार लूटने की घटना में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया है। हालांकि पुलिस ने ये नहीं बताया कि हथियार कहां से बरामद किए गए या आरोपियों को कहां से गिरफ्तार किया गया है।

हिंसक भीड़ को पीछे हटाने के लिए किया बल प्रयोग

पुलिस ने कहा कि मंगलवार को, एमपीटीसी, पांगेई पर हमला करने की कोशिश कर रहे हिंसक भीड़ को पीछे हटाने के लिए सुरक्षा बलों को बल प्रयोग करना पड़ा। इस घटना के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?