Home राज्यझारखंड ईडी ने 11 घंटे तक की कांग्रेस सांसद धीरज साहू से पूछताछ

ईडी ने 11 घंटे तक की कांग्रेस सांसद धीरज साहू से पूछताछ

by Rashmi Rani 11 February 2024, 12:01 PM IST (Updated 21 July 2025, 4:49 PM IST)
11 February 2024, 12:01 PM IST (Updated 21 July 2025, 4:49 PM IST)
ईडी ने 11 घंटे तक की कांग्रेस सांसद धीरज साहू से पूछताछ, रविवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया

11 Feb 2024

रविवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया

ईडी ने शनिवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू से 11 घंटे तक पूछताछ की। ईडी ने रांची दफ्तर में कांग्रेस सांसद से पूछताछ की है। बता दें कि शनिवार को साहू से पूछताछ पूरी नहीं हो सकी थी इसलिए ईडी की टीम ने आज यानी रविवार को भी कांग्रेस सांसद को पूछताछ के लिए बुलाया है।

मालूम हो कि पिछले साल दिसंबर में आयकर विभाग की टीम ने साहू के ओडिशा-झारखंड के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान उनके घर से 351.8 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई थी। अधिकारियों के मुताबिक ईडी साहू से सोरेन के साथ उसके कथित संबंधों और पिछले महीने उनके दिल्ली आवास पर तलाशी के दौरान जब्त की गई एक लग्जरी कार के संबंध में उनका बयान दर्ज कर रही थी।
ईडी ने जमीन घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बीते दिनों झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को भी गिरफ्तार किया था। सोरेन को झारखंड के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार कर लिया गया था।

यह भी पढ़ें – राज्यों की खबरें, क्षेत्रीय समाचार, क्षेत्रीय ताज़ा खबरें, राज्य हिंदी समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?