UP Crime: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. आरोप है कि एक महिला ने अपने पति की स्कार्फ से गला घोंटकर हत्या कर दी. बहलिमपुरा इलाके की रहने वाली प्रीति कुमारी (35) पर आरोप है कि उसने अधिक शराब पीने की आदत से परेशान होकर अपने पति कृष्ण कुमार (36) की हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, महिला ने मंगलवार को इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर ‘डायल 112’ पर फोन कर अपने पति की मौत की सूचना दी थी. जांच के बाद पुलिस ने महिला को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.
फोरेंसिक टीम ने किए सबूत इकट्ठे
वहीं, मौके पर पहुंचने के बाद स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और इकट्ठा किए. जांच से पता चला है कि कृष्णा कुमार की हत्या कथित तौर पर खुद प्रीति ने ही की थी. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को उसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने आगे कहा कि प्रीति ने पुलिस को बताया कि उसका पति अक्सर शराब पीकर घर आथा था और उसके साथ खूब मारपीट करता था. यही वजह है कि उसने पति की हत्या कर दी.
आलू के लिए बीवी और मां के बीच हुआ झगड़ा, सनकी पति ने छह महीने के बच्चे को पत्थर पर पटककर मारा डाला
मारपीट का हुआ था वीडियो वायरल
इस हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें महिला प्रीति अपने पति के साथ जमकर मारपीट करती हुई दिखाई दे रही है. दूसरी ओर सिटी सर्कल ऑफिसर प्रखर पांडे ने बताया कि वायरल वीडियो 19 अगस्त को शूट किया गया था और इसका हत्या से कोई संबंध नहीं है. पुलिस ने बताया कि महिला को अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
सास ने बहू पर लगाया गंभीर आरोप
मृतक की मां अंगूरी देवी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई और आरोप लगाया कि उनकी पुत्रवधू ने उनके बेटे कृष्ण कुमार के साथ मारपीट करने के बाद गलो घोंटकर हत्या कर दी. शिकायत के आधार पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जब ये घटना हुई तो उस वक्त 8 साल की बेटी समेत पति-पत्नी मौजूद थे.
पति ने किया हैवानियत को शर्मसार! धारदार हथियार से हमला कर गर्भवती पत्नी को जान से मारा; ये था मामला
News Source: PTI
