Home धर्म Char Dham Yatra 2024: उत्तराखंड में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से चिंतित केंद्र सरकार, केंद्रीय गृह सचिव ने क्या भेजा मैसेज ?

Char Dham Yatra 2024: उत्तराखंड में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से चिंतित केंद्र सरकार, केंद्रीय गृह सचिव ने क्या भेजा मैसेज ?

by Pooja Attri 24 May 2024, 9:47 AM IST (Updated 15 September 2025, 12:48 PM IST)
24 May 2024, 9:47 AM IST (Updated 15 September 2025, 12:48 PM IST)
char dham

Uttarakhand News: जिन राज्यों से चारधाम यात्रा के लिए सबसे ज्यादा संख्या में श्रद्धालु आते हैं, उन्हें ये सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि गैर-पंजीकृत किसी भी व्यक्ति को उत्तराखंड की यात्रा करने की अनुमति न दी जाए.

24 May, 2024

Kedarnath Yatra news: 10 मई से केदारनाथ के कपाट खुलते ही चार धाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है और ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं. ऐसे में जिन राज्यों से चारधाम यात्रा के लिए सबसे ज्यादा संख्या में श्रद्धालु आते हैं, उन्हें ये सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि गैर-पंजीकृत किसी भी व्यक्ति को उत्तराखंड की यात्रा करने की अनुमति न दी जाए, जहां भीड़भाड़ के कारण कई समस्याएं पैदा हुई हैं. ये मैसेज केंद्रीय गृह सचिव ने भेजा है, जिन्होंने यात्रा मार्ग पर भीड़-भाड़ कम करने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा के लिए गुरुवार को बैठक की थी.

लगाई गई ऑफ़लाइन पंजीकरण पर रोक

उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें ये देखने के लिए विचार कर रही हैं कि राज्य में श्रद्धालुओं का संख्या नियंत्रित रहे. श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण प्रशासन को पिछले हफ्ते 19 मई तक ऑफ़लाइन पंजीकरण पर रोक लगाने की घोषणा करनी पड़ी, जिसे अब 31 मई तक बढ़ा दिया गया है. 10 मई को केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा शुरू हो गई. बद्रीनाथ के कपाट 12 मई को खुले.

यात्रा में आए पिछले 2 साल से ज्यादा श्रृद्धालु

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने बताया, इस साल यात्रा के पहले सीजन के पहले 10 दिनों में 138,537 श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री के दर्शन किए थे, जो पिछले 2 सालों की तुलना में 127 प्रतिशत ज्यादा है. इसी के साथ ही गंगोत्री धाम के दर्शन 128,777 श्रद्धालुओं द्वारा किए गए जो पिछले 2 सालों की तुलना में 89 प्रतिशत ज्यादा है. इस साल केदारनाथ धाम में 319,193 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे, जो पिछले 2 सालों की तुलना में 156 प्रतिशत ज्यादा है.

ये भी पढ़ें – देश का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल – ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?