Home धर्म रामलला की प्रतिमा का नगर भ्रमण कार्यक्रम रद्द

रामलला की प्रतिमा का नगर भ्रमण कार्यक्रम रद्द

by Farha Siddiqui 9 January 2024, 11:05 AM IST (Updated 30 July 2025, 3:23 PM IST)
9 January 2024, 11:05 AM IST (Updated 30 July 2025, 3:23 PM IST)
City tour program canceled

09 January 2024  

मंदिर ट्रस्ट ने प्राण प्रतिष्ठा से पहले होने वाला प्रोग्राम किया रद्द

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले 17 जनवरी को होने वाले देव विग्रह के नगर भ्रमण कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। मंदिर ट्रस्ट ने ये प्रोग्राम रद्द किया है। ट्रस्ट के एक पदाधिकारी ने बताया कि प्रतिमा को पूरे अयोध्या नगर में घुमाने का जो कार्यक्रम था, उसे रद्द कर दिया गया है। अब इसके बजाय, ट्रस्ट उसी दिन यानि 17 जनवरी को ही, राम जन्मभूमि मंदिर परिसर के अंदर ही प्रतिमा के भ्रमण का इंतजाम करेगा।

उनके मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर ट्रस्ट ने सुरक्षा कारणों के चलते इस प्रस्तावित कार्यक्रम को रद्द किया है। कार्यक्रम रद्द करने का फैसला श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने, काशी के आचार्यों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक के बाद लिया।

अयोध्या प्रशासन के मुताबिक, ट्रस्ट की बैठक में इस बात पर चर्चा हुई, कि जब रामलला की नयी प्रतिमा को शहर में ले जाया जाएगा, तो श्रद्धालु और तीर्थयात्री दर्शन के लिए उमड़ पड़ेंगे, और प्रशासन के लिए भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाएगा।

देश विदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए Live Times News के साथ जुड़े रहें।

Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube Instagram

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?