Home धर्म Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष के दौरान भूलकर भी नहीं करना चाहिए इन चीजों का दान, दुखों से भर जाएगा जीवन !

Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष के दौरान भूलकर भी नहीं करना चाहिए इन चीजों का दान, दुखों से भर जाएगा जीवन !

by Pooja Attri 5 September 2024, 2:40 PM IST (Updated 19 August 2025, 11:12 AM IST)
5 September 2024, 2:40 PM IST (Updated 19 August 2025, 11:12 AM IST)
Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष के दौरान भूलकर भी नहीं करना चाहिए इन चीजों का दान, दुखों से भर जाएगा जीवन !

Pitru Paksha 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार पितृ पक्ष की शुरुआत 17 सितंबर से होने जा रही है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे पितृ पक्ष से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें.

05 September, 2024

Pitru Paksha 2024: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2024) का समय बेहद खास माना जाता है. दरअसल, साल के 15 दिन पितरों को समर्पित होते हैं. इस दौरान पूर्वजों का तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध किया जाता है. हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस बार पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2024) की शुरुआत 17 सितंबर से होने जा रही है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे पितृ पक्ष से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें.

भूलकर भी न करें ये दान

पितृ पक्ष के दौरान वस्त्रों, तामसिक भोजन, नुकीली चीजें और सरसों के तेल का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए. मान्यता के अनुसार, इन दिनों इन चीजों का दान करने से पूर्वज नाराज हो जाते हैं. इसके साथ ही ऐसा करने से जीवन में नेगेटिविटी आती है. हालांकि सनातन धर्म में दान-पुण्य की विशेष महत्ता है, मगर इन चीजों के दान से जीवन में अशुभता आती है और काम बनने बंद हो जाते हैं.

न करें ये गलतियां

  1. श्राद्ध पक्ष के दौरान भूलकर भी नए जूते और कपड़े नहीं खरीदने चाहिए.
  2. पितृ दोष के निवारण के लिए उज्जैन, गया जी और अन्य पवित्र स्थानों पर पिंडदान अवश्य करें.
  3. पितृ पक्ष के दौरान कुत्ते, कौवे, गाय और चींटियों खाना खिलाना चाहिए.
  4. इस दौरान विवाह और सगाई जैसे शुभ कार्य नहीं करने चाहिए.
  5. पितृ पक्ष के दौरान तामसिक गतिविधियों में भूलकर भी शामिल नहीं होना चाहिए.

यह भी पढ़ेंः  ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरों तक, भारत का टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?