Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में 2 अक्टूबर का दिन भारतीय दल के लिए शानदार रहा। भारतीय बॉक्सर अंकुश ने पुरुषों के 80 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीत लिया. उन्होंने फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया के किम मिन-सियोंग को हराकर भारत के लिए दिन का तीसरा बॉक्सिंग गोल्ड मेडल हासिल किया. कॉमनवेल्थ गेम्स के मौजूदा चैंपियन अंकुश ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की. वह 2018 में अमित पंघाल के बाद एशियन गेम्स में बॉक्सिंग का गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष मुक्केबाज बन गए हैं.
अंकुश ने आक्रामक रुख बनाए रखा
अंकुश ने किम के शरीर पर ‘राइट हुक’ मारकर अच्छी शुरुआत की. कोरियाई खिलाड़ी ने दूरी बनाए रखने और जवाबी हमला करने की कोशिश की, जबकि अंकुश ने अपना आक्रामक रुख बनाए रखा. भारतीय मुक्केबाज ने कुछ ‘अपर्कट’ लगाए और किम को मिली चेतावनी का फायदा उन्हें भी मिला. भारतीय खिलाड़ी ने अपने पंच में काफी ताकत लगाई और प्रतिद्वंद्वी की ओर से देर से की गई वापसी की कोशिश के बावजूद अंकुश ने पहला राउंड 4-1 से जीता. अंकुश ने दूसरे राउंड में भी अपना आक्रामक अंदाज जारी रखी. 1-2 कॉम्बिनेशन दिखाए और रिंग में शानदार फुटवर्क दिखाया. दोनों मुक्केबाजों ने शरीर पर कुछ प्रहार किए क्योंकि उनका डिफेंस कमजोर दिख रहा था.
अंकुश ने दूसरा राउंड 5-0 से जीता
अंकुश ने काउंटर-पंच ने उन्हें अच्छी स्थिति में बनाए रखा. अंत में जोरदार मुकाबला हुआ, लेकिन अंकुश ने दूसरा राउंड 5-0 से जीता और चार जजों के स्कोर पर 20-17 से बढ़त बना ली. आखिरी राउंड में किम ने काउंटर-पंच, डक, बॉब और वीव का इस्तेमाल जारी रखा. दूसरी ओर अंकुश ने चार जजों के स्कोर में अपनी बढ़त बनाए हुए थे. किम ने कुछ अच्छे पंच और एक तेज लेफ्ट अपर्कट लगाया. हालांकि, उनका डिफेंस कमजोर था और उन्हें शरीर पर भी कुछ प्रहार झेलने पड़े. राउंड के अंत में अंकुश को विजेता घोषित किया गया. यह एशियाई खेलों में भारत का 74वां मेडल है, जिसमें 14 गोल्ड, 25 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं.
भारत ने जीता 7वां गोल्ड, महिला तीरंदाजी टीम ने चीन को हराकर की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
परवीन ने जीता दिन का दूसरा गोल्ड
इससे पहले बॉक्सर परवीन हुड्डा ने शुक्रवार को आइची-नागोया में चल रहे एशियाई खेलों में महिलाओं के 65 किग्रा इवेंट के फाइनल में चीनी ताइपे के चेन-निएन -चेन को हराकर भारत के लिए दिन का दूसरा गोल्ड मेडल जीता. परवीन ने स्पलिट ‘स्प्लिट फैसले’ (Split Decision) में 3-2 से जीत हासिल करके गोल्ड मेडल जीता. यह ओलिंपिक मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन के महिलाओं के 75 किग्रा गोल्ड के बाद बॉक्सिंग में देश के लिए दूसरा गोल्ड मेडल था.
सुजीत ने भी दिखा दम और जीता सोना
इसके अलावा एशियाई खेल 2026 में भारतीय पहलवान सुजीत कलकल ने पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम फाइनल में ताजिकिस्तान के अब्दुलमजीद कुदिएव को हराकर ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता. मुकाबला खत्म होने में जब एक मिनट चालीस सेकंड बचे थे. उस वक्त सुजीत 2-9 से पीछे चल रहे थे. इसके बाद उन्होंने कई टेकडाउन किए, जिससे बाजी उनके पक्ष में चली गई. वहीं, खेल खत्म होने से 11 सेकंड पहले उन्होंने गोल्ड मेडल पक्का कर लिया. बता दें कि जकार्ता-पालेमबांग 2018 में बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट के गोल्ड मेडल जीतने के बाद से कुश्ती में भारत का यह पहला एशियाई खेलों का गोल्ड मेडल है.
जन्मदिन पर लवलीना का गोल्डन पंच! चीनी बॉक्सर को हराकर जीता गोल्ड, भारत को मिला12वां स्वर्ण
News Source: ANI
