IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लंबे समय के बाद सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को LSG ने डेब्यू करने का मौका दिया. अर्जुन का यह सीजन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. टीम ने नीलामी के दौरान खरीदने के बाद भी पूरे सीजन में अंतिम मैच को छोड़कर अर्जुन को मौका नहीं दिया. वहीं, पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में 5 रन बनाए. साथ ही गेंदबाजी के दौरान पहले ओवर में उन्होंने मात्र चार रन ही दिए. साथ ही अर्जुन का यह ओवर और भी शानदार हो सकता था अगर विकेटकीपर ऋषभ पंत कैच पकड़ लेते.
ग्लव्स पर गेंद लगकर हाथ से छूटी कैच
पंजाब की पारी के सातवें ओवर में अर्जुन ने लेग स्टम्प के आसपास शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर प्रभसिमरन सिंह पुल शॉट खेलने के लिए गए. गेंद उनके ग्लव्स पर लगने के बाद पंत के पास गई और उन्होंने डाइव लगाकर कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद हाथ से छूटकर जमीन पर गिर गई. इस दौरान ऋषभ पंत खुद से काफी नाराज दिखे और अर्जुन भी निराशा हो गए. अब इस पल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसमें देखा जा सकता है कि कैच छूटने के बाद अर्जुन अचानक गुस्सा हो जाते हैं. इसके बाद वह खुद शांत करने की कोशिश करते हैं और पंत से गेंद मांगते हैं.
वहीं, इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों में 69 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. हालांकि, इसके बाद अर्जुन ने प्रभसिमरन को 15वें ओवर में आउट करके एलएसजी को पहला ब्रेक थ्रो दिलवाया. अर्जुन ने इस मैच में चार ओवर में 36 रन देकर एक विकेट झटकने का काम किया.
A massive chance goes down! 😳
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 23, 2026
Prabhsimran Singh gets a lifeline 👀
Will this prove costly for LSG?#TATAIPL Race to Playoffs 2026 👉 #LSGvPBKS | LIVE NOW ➡️ https://t.co/YCEmm7Idoa pic.twitter.com/ebUXQd6MO2
विजय शंकर ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, अलविदा कहकर सबको चौंकाया; कही ये भावुक कर देने वाली बात!
ऐसा रहा एलएसजी का मैच
पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर स्कोर बोर्ड पर 196 रन लगा दिए. टीम की तरफ से जोश इंग्लिस ने 44 गेंदों में 72 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने कप्तान पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी भी की. साथ ही टीम को शुरुआती ओवरों में विकेट गिर गए थे और इसके बाद इंग्लिस ने पारी को संभाला.
इंग्लिस ने अर्शदीप को बनाया निशाना
इंग्लिस ने अपनी पारी की शुरुआत में सबसे पहला निशाना अर्शदीप सिंह को बनाया और पहले ही ओवर में चार चौके की मदद से 16 रन बटोरने का काम किया. इसके बाद आयुष बदोनी ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18 गेंदों पर 43 रन बनाए. वहीं, एलएसजी ने पावरप्ले में दो विकेट के नुकसान पर 66 रन बना लिए. हालांकि, बदोनी तूफानी पारी ज्यादा देर तक नहीं चली और वह युजवेंद्र चहल की गेंद पर शॉट मारने के बाद प्रभसिमरन ने स्टम्पिंग करके उन्हें पवेलियन भेजने का काम किया. साथ ही DRS में भी उन्हें आउट करार दिया गया.
क्यों अश्विन देखना चाहते हैं MS धोनी को अलग भूमिका में? बोले- माही होने के बाद चिंता की बात नहीं
जोस इंग्लिस आखिरकार शशांक सिंह की गेंद पर आउट हो गए. अब्दुल समद ने 20 गेंदों पर नाबाद 37 रन बनाकर टीम को 196 रन तक पहुंचा दिया. हालांकि, टीम 200 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सकी और अंत में लखनऊ इस मैच को 7 विकेट से गंवा दिया.
सचिन ने कही भावुक कर देने वाली बात
मैच खत्म होने के बाद सचिन तेंदुलकर ने अर्जुन के धैर्य को लेकर एक भावुक कर देने वाली एक्स पोस्ट की. इस पोस्ट में सचिन ने लिखा कि बहुत बढ़िया, अर्जुन. जिस तरह से तुमने इस पूरे सीजन में खुद को संभाला है, हमेशा अपनी काबिलियत पर भरोसा रखा, सब्र बनाए रखा, चुपचाप कड़ी मेहनत की और आखिरी मैच तक अपनी बारी का इंतज़ार करने के बावजूद पॉज़िटिव बने रहे. उस पर हमें बहुत गर्व है. क्रिकेट जितनी तुम्हारी काबिलियत की परीक्षा लेता है, उतनी ही तुम्हारे सब्र की भी और आज तुमने इन दोनों ही चीजों को बहुत खूबसूरती से संभाला. उन्होंने आगे लिखा कि हमेशा जमीन से जुड़े रहना और इस खेल से वैसे ही प्यार करते रहना जैसे तुम हमेशा से करते आए हो.
