Home Latest News & Updates क्यों अश्विन देखना चाहते हैं MS धोनी को अलग भूमिका में? बोले- माही होने के बाद चिंता की बात नहीं

क्यों अश्विन देखना चाहते हैं MS धोनी को अलग भूमिका में? बोले- माही होने के बाद चिंता की बात नहीं

by Sachin Kumar 23 May 2026, 6:08 PM IST (Updated 23 May 2026, 6:37 PM IST)
23 May 2026, 6:08 PM IST (Updated 23 May 2026, 6:37 PM IST)
Ashwin wants MS Dhoni different role

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का खराब प्रदर्शन के बाद बाहर हो गई है. इसके साथ ही टीम में बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई है. इसी बीच टीम के पूर्व स्पिनर आर अश्विन के बयान ने क्रिकेट जगत में भूचाल ला दिया. अश्विन ने इशारों ही इशारों में ऐसा संकेत दे दिया कि क्रिकेट फैंस महेंद्र सिंह धोनी को CSK का अगला कोच मानने लगे हैं. बता दें कि पिछले सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके ने 14 में से 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की थी और मौजूदा सीजन में टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा.

क्या फ्लेमिंग हटेंगे हेड कोच के पद से

वहीं, सीएसके के लगातार खराब प्रदर्शन के बीच सबसे ज्यादा सवाल हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग पर उठ रहे हैं. हाल ही में फ्लेमिंग ने भी अपने भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि क्रिकेट कोच का भविष्य हमेशा टीम का रिजल्ट तय करता है और अब क्या फैसला लेना होगा कि यह टीम मैनेजमेंट सोचेगी.

क्रिकेट के मैदान पर कब-कब हुआ भारी विवाद, फिर अंपायर को देना पड़ा दखल; Slapgate मामला भी है शामिल

सोशल मीडिया पर फैंस ने किया सवाल

स्टीफन फ्लेमिंग पर सवाल उठने के बीच सोशल मीडिया पर फैन मजाक करते हुए कहा कि अगर सीएसके नया कोच ढूंढ रही है तो आर अश्विन को इसकी जिम्मेदारी दे दी जानी चाहिए. खास बात यह है कि वह मैच खेलने से पहले अपने यूट्यूब चैनल पर प्लेइंग इलेवन बता देंगे. अश्विन ने भी अपने अंदाज में फैंस को जवाब देते हुए कहा कि मैं पूरी तरह सहमत हूं. मैं प्लेइंग इलेवन ही नहीं, बल्कि विपक्षी टीम को हमारी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के बारे में भी बता दूंगा.

भ्रष्टाचार-रोधी इकाई ले लेगी मेरी क्लास

अश्विन ने मजाकिया अंदाज में आगे कहा कि अगर ऐसा हो जाएगा तो भ्रष्टाचार-रोधी इकाई (Anti-Corruption Unit) मेरी क्लास लेगी और साथ ही मेरी अपनी असफलता भी तय हो जाएगी. क्या तुम्हें नियमों के बारे में कुछ पता भी है? तुम लोग आते कहां से हो? उन्होंने आगे कहा कि एक बात और है कि जब वहां पर महेंद्र सिंह धोनी हैं, तो तुम किसी और को क्यों ढूंढ़ रहे हो?

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 में एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए हैं. धोनी शुरुआत में पिंडली और मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे थे. इसके बाद जब वापसी के मूड में आए तो उन्हें अंगूठे की चोट ने जकड़ लिया और वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए. हालांकि, टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद भी वह टीम सेटअप का हिस्सा रहे और टीम का मार्गदर्शन करने में भी भूमिका निभाते रहे.

विजय शंकर ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, अलविदा कहकर सबको चौंकाया; कही ये भावुक कर देने वाली बात!

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?