Home Top News एशियन गेम्स में पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड, 19 रनों से दी मात; देश में जश्न का माहौल

एशियन गेम्स में पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड, 19 रनों से दी मात; देश में जश्न का माहौल

by Sachin Kumar 3 October 2026, 1:55 PM IST (Updated 3 October 2026, 2:04 PM IST)
3 October 2026, 1:55 PM IST (Updated 3 October 2026, 2:04 PM IST)
India won gold defeating Pakistan Asian Games

Asian Games 2026: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. भारत ने शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रनों से शिकस्त दी. भारत ने निशिन सिटी के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में पाकिस्तान के सामने 212 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 192 रन ही बना सकी.

पहली पारी के लिए जोड़े 33 रन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने शुरुआत काफी कसी हुई की. कप्तान साहिबजादा और माज सदाकत ने पहले विकेट के लिए 33 रन जोड़े. यह साझेदारी चौथे ओवर में उस वक्त टूटी जब वाशिंगटन सुंदर ने फरहान को आउट कर दिया. जल्द ही पाकिस्तानी टीम तास के पत्तों की तरह बिखरने शुरू हो गई और 39 रनों के स्कोर पर ही 3 विकेट खो दिए. अक्षर पटेल ने पांचवें ओवर में विकेटकीपर उस्मान खान को 3 और सातवें ओवर में सदाकत को 23 रनों पर अपना शिकार बनाया.

नवाज और अयूब संभाला मोर्चा

जल्द ही तीन विकेट गिरने के बाद पारी का जिम्मा हसन नवाज और सईम अयूब ने संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए चौथे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी की. इस दौरान ऐसा लग रहा था कि अगर पाक बल्लेबाज इसी तरह बैटिंग करते रहे तो लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ और शिवम दुबे ने अयूब को अपने जाल में फंसा लिया. सैम अयूब को 29 रनों पर आउट कर दिया.

भारत ने की तेज शुरुआत

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी भारतीय टीम की शुरुआत तेज रही. वैभव सूर्यवंशी ने 9 गेंदों पर 15 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के शामिल रहे. इसके बाद भारत ने 3.2 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए. भारत को पहला झटका वैभव के रूप में लगा. इसके बाद संजू सैमसन भी 4 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हो गए. 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 81 बनाए. अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों पर 61 रनों की तूफानी पारी खेली. उनकी पारी में 6 छक्के और 3 चौके भी शामिल रहे.

अभिषेक के आउट होने के बाद ईशान किशन और श्रेयस ने पारी को संभालने की कोशिश की. इस दौरान ईशान ने 18 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि श्रेयस अय्यर ने 24 गेंदों पर 21 रन ही बनाए.

दुबे और तिलक ने बदला मैच का रुख

टीम इंडिया ने 14.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए. इसके बाद शिवम दुबे और तिलक वर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाज करते हुए पारी को तेज गति दी. दोनों बल्लेबाजों के बीच में 25 गेंदों में 50 रनों की शानदार पारी हुई. इस तरह भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए और पाकिस्तान को 212 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया.

बॉक्सिंग में लवलीना-परवीन के बाद अंकुश पंघाल ने दिखाया कमाल, सुजीत ने भी जीता गोल्ड

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?