Home खेल ‘मैं उन्हें चेन्नई में देखना चाहता हूं’, Rohit Sharma को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने दी चौंकाने वाली प्रतिक्रिया

‘मैं उन्हें चेन्नई में देखना चाहता हूं’, Rohit Sharma को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने दी चौंकाने वाली प्रतिक्रिया

by Live Times 13 April 2024, 8:05 PM IST (Updated 18 September 2025, 2:54 PM IST)
13 April 2024, 8:05 PM IST (Updated 18 September 2025, 2:54 PM IST)
मैं उन्हें चेन्नई में देखना चाहता हूं, Rohit Sharma को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने दी चौंकाने वाली प्रतिक्रिया

IPL 2024 : मुंबई इंडियंस का रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने को लेकर फैंस ज्यादा खुश नहीं है और वह पांड्या को बू कहकर भी ट्रोल कर चुके हैं.

13 April, 2024

IPL 2024 : इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या संभाल रहे हैं. इससे पहले साल 2013 से 2023 तक रोहित शर्मा के हाथ में रही थी और उनकी कप्तानी में कई बार एमआई को टाइटल भी जितवाया है. अब रोहित शर्मा को लेकर चर्चा की जा रही है कि आईपीएल 2024 के सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं और अगले साल वह किसी अन्य टीम के साथ जुड़ सकते हैं. इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा है कि रोहित शर्मा को एक बार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए देखना चाहते हैं.

हार्दिक की कप्तानी से फैंस हुए नाराज

मुंबई इंडियंस का रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने को लेकर फैंस ज्यादा खुश नहीं है और वह पांड्या को बू कहकर भी ट्रोल कर चुके हैं. यूट्यूब के एक शो में माइकल वॉन ने कहा कि अगले साल होने वाले आईपीएल टूर्नामेंट में रोहित शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए देखना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि क्या हिटमैन चेन्नई में खेलना पसंद करेंगे. क्या वह एमएस धोनी की जगह लेंगे? गायकवाड़ चेन्नई की कप्तानी कर रहे हैं और अगर रोहित सीएसके की ओर रूख करते हैं तो कप्तानी की जिम्मेदारी शायद उनको मिल जाएगी.

MI के फैंस के लिए दिल तोड़ देने वाली बात

माइकल वॉन ने कहा कि मैं अगर पूरी ईमानदारी से एक बात कहूं कि मुंबई इंडियंस का पूरी तरह से दिल तोड़ने जैसा है. उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेले तो मुझे कोई परेशानी नहीं होगी, क्योंकि पहले भी डेक्कन चार्जेस के लिए खेल चुके हैं. मालूम हो कि मुंबई इंडियंस को हार्दिक पंड्या की कप्तानी में अभी तक तीन मैचों में करारी हार मिल चुकी है. हालांकि इसके बाद टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए दो मैचों में जीत भी दर्ज की है.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताज़ातरीन खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?