IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए रवाना होगी. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम 15 अगस्त को सीरीज का आगाज करेगी. साथ ही टीम इंडिया सीरीज खेलने से पहले कोलंबो में तीन दिन का अभ्यास मैच भी खेलेगी. हैरानी वाली बात यह है कि इस टीम का हिस्सा जसप्रीत बुमराह नहीं बन पाएंगे.
बुमराह को नहीं मिली टीम में जगह
इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज के दौरान जसप्रीत बुमराह को घुटने में चोट लग गई थी. हालांकि, वह अभी तक अपनी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जिसके कारण दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके. अब बुमराह की जगह भारतीय टीम में जम्मू-कश्मीर के गेंदबाज आकिब नबी को मौका मिला है. आपको बताते चलें कि भले ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में श्रीलंका अंकतालिका में भारतीय टीम से नीचे हो, लेकिन इसके बाद भी भारत उनके घर पर उन्हें मजाक में नहीं लेना चाहेगा.
जानें कैसा है रिकॉर्ड
श्रीलंकाई धरती पर भारत ने करीब 24 मैच खेले हैं. इसमें उसे 9 में जीत मिली है और 7 मुकाबलों में श्रीलंका को सफलता मिली है. वहीं, दोनों टीमों के बीच में 8 मैच ड्रॉ हुए हैं. इस रिकॉर्ड के हिसाब से टीम इंडिया का पलड़ा भारी है.
इंग्लैंड सीरीज के बाद रोहित शर्मा ने बदला पूरा लुक! रवि शास्त्री ने शेयर की तस्वीर; कही ये बात
ऐसा है मैचों का शेड्यूल
भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मैच 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो में होगा. यह सीरीज सिर्फ द्विपक्षीय मैच नहीं है बल्कि यह आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का भी हिस्सा है. ऐसे में दोनों टीमों के लिए हर एक मैच महत्वपूर्ण है.
श्रीलंका को मैच जितवाया
मेजबान टीम के पास इस समय कई शानदार गेंदबाज और बल्लेबाज हैं, जिन्होंने कई मोड़ पर श्रीलंकाई टीम को मैच जितवाएं हैं. दूसरी तरफ भारतीय टीम काफी उत्साहित है और वह इस सीरीज पर श्रीलंका का सफाया करके कब्जा करने का प्लान बना रही है. दूसरी तरफ भारत इस सीरीज के दोनों मैचों को जीतकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में क्वालीफाई करने की उम्मीद को जिंदा रखना चाहता है.
भारत का स्क्वाड
शुभमन गिल (C), केएल राहुल (VC), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (WK), ध्रुव जुरेल (WK), देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, रवींद्र जडेजा, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार और आकिब नबी.
‘बदलाव खेल का एक बड़ा हिस्सा…’ भारतीय टीम में अपने कमबैक को लेकर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी!
