Home Latest News & Updates ‘बदलाव खेल का एक बड़ा हिस्सा…’ भारतीय टीम में अपने कमबैक को लेकर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी!

‘बदलाव खेल का एक बड़ा हिस्सा…’ भारतीय टीम में अपने कमबैक को लेकर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी!

by Sachin Kumar 2 August 2026, 3:31 PM IST (Updated 2 August 2026, 3:32 PM IST)
2 August 2026, 3:31 PM IST (Updated 2 August 2026, 3:32 PM IST)
Bhuvneshwar Kumar comeback Indian team

Bhuvneshwar Kumar : आईसीसी विश्व कप 2027 की तैयारियों में BCCI जुट गई है. बोर्ड लगातार उन खिलाड़ियों पर विचार कर रहा है जो एकदिवसीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. हालांकि, बोर्ड संभावित खिलाड़ियों पर नजर बनाए हुए है. लेकिन उन्होंने इस पर चर्चा तेज कर दी है. वहीं, इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 और वनडे सीरीज में हार के बाद भारतीय टीम के गेंदबाजों पर सवाल उठ रहे हैं. इसी बीच गेंदबाजी को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी होनी चाहिए. फिलहाल टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने भुवनेश्वर की वापसी को लेकर कोई बयान नहीं दिया है. दूसरी तरफ कमबैक को लेकर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का बयान सामने आया है और उन्होंने साफ कर दिया है कि वह जहां पर भी हैं बहुत खुश हैं.

ऐसा अनुभव करने वाला पहला खिलाड़ी नहीं

भुवनेश्वर कुमार ने भारतीय टीम की तरफ से आखिरी वनडे मैच खेला था. इसके बाद से ही वह कमबैक का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, भुवी ने घरेलू और आईपीएल में खेलना जारी रखा है. इस दौरान आईपीएल में उनका शानदार प्रदर्शन देखने को मिला और यही वजह है कि क्रिकेट फैंस भी उनके कमबैक की मांग कर रहे हैं. RCB के एक पॉडकास्ट में भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि मैं काफी शांत रहता हूं और इसका क्रेडिट मैं अपने परिवार वालों को देता हूं. हम लोग कभी ये बात नहीं करते हैं कि मैं भारतीय टीम में वापसी कर पाऊंगा या नहीं. मेरा भविष्य में सेलेक्शन हो पाएगा या नहीं. उन्होंने बातचीत के दौरान स्पष्ट रूप से कह दिया कि मैं जहां पर भी हूं, बहुत खुश हूं.

वापसी का सपना देखते-देखते रहाणे ने क्रिकेट से लिया संन्यास, वीडियो में कही दिल छू लेने वाली बात

भुवी ने बताया कि मैं यह समझता हूं कि बदलाव खेल का बड़ा हिस्सा है और समय बीतने के साथ एक नई पीढ़ी क्रिकेट खेलने के लिए आती है. वह अपनी जगह बनाने के लिए खूब मेहनत करती है और यह सब खेल का हिस्सा है. मैं बस यही कहना चाहता हूं कि मैं जहां हूं, खुश हूं.

मुझे बस अनुशासन में रहना पसंद है : भुवी

भुवनेश्वर ने बताया कि भारतीय टीम के लिए मैं खेल चुका हूं और यह कुछ ऐसा नहीं जो अब मुझे हासिल करना है. अगर मुझे मौका मिला है तो ये बहुत अच्छा है. मुझे पता है कि अनुशासन में रहना बहुत जरूरी है. यही वजह है कि मैं घरेलू क्रिकेट और यूपी टी-20 लीग खेलता हूं. साथ ही बहुत सारे गेंदबाजों को आने का श्रेय आईपीएल को देना चाहिए, क्योंकि जब वह सेट हो जाते हैं तो उन्हें मौका दिया जाता है. बता दें कि भुवनेश्वर ने भारतीय टीम के लिए 121 वनडे मैचों में खेलते हुए 35.11 के औसत से 141 विकेट हासिल किए हैं.

इंग्लैंड सीरीज के बाद रोहित शर्मा ने बदला पूरा लुक! रवि शास्त्री ने शेयर की तस्वीर; कही ये बात

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?