Home खेल Ranji Trophy : फिर दिखा कोहली का क्रेज, एक झलक पाने को बेताब हुए फैन्स; वीडियो वायरल

Ranji Trophy : फिर दिखा कोहली का क्रेज, एक झलक पाने को बेताब हुए फैन्स; वीडियो वायरल

by Live Times 30 January 2025, 12:49 PM IST
30 January 2025, 12:49 PM IST
Ranji Trophy : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडिमय में चल रहे रणजी ट्रॉफी मैच में विराट कोहली को देखने के लिए फैन्स का सैलाब उमड़ पड़ा है.

Ranji Trophy : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडिमय में चल रहे रणजी ट्रॉफी मैच में विराट कोहली को देखने के लिए फैन्स का सैलाब उमड़ पड़ा है.

Ranji Trophy : भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के फैन्स उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब हैं. बेताबी का ये आलम है दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर भी देखने को मिला रहा है. आज यानी 30 जनवरी से दिल्ली और रेलवे के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले में विराट कोहली दिल्ली के लिए छक्के-चौके मारते नजर आ सकते हैं. मुकाबला शुरू होने से पहले ही फैन्स स्टेडियम के बाहर कोहली की एक झलक पाने के लिए पहुंच गए. इसके अलावा RCB-RCB नारे भी लगे. इसका वीडियो सेशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें फैन्स बड़ी तादाद में अरुण जेटली स्टेडिमय के बाहर दिख रहे हैं. इस दौरान विराट को देखने के लिए भीड़ के बीच स्टेडियम के बाहर धक्का-मुक्की हुई. पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, कोई इंजर्ड नहीं है. स्थिति सामान्य है. कोई दुर्घटा न हो इसके लिए अन्य गेट भी खोल दिए जाएंगे.

विराट कुख दिनों से कर रहे हैं अभ्यास

यहां आपको बता दें कि विराट कोहली बीते कुछ दिनों से अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली की टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं. वह आयुष बडोनी की कप्तानी में दिल्ली की टीम में खेलते हुए नजर आएंगे. आज यानी गुरुवार से रणजी ट्रॉफी 2024-25 के ग्रुप चरण के आखिरी मुकाबलों का आगाज हो गया है. ये मुकाबला दिल्ली और रेलवे के बीच होने वाला है. स्टेडियम के बाहर फैन्स का हुजूम लग चुका है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं इस दौरान उनके फैन्स RCB-RCB के नारे भी लगा रहे हैं.

लंबे वक्त के बाद की वापसी

गौरतलू है कि विराट कोहली करीब 12 साल से ज्यादा लंबे वक्त बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी कर रहे हैं. उन्होंने टूर्नामेंट का पिछला मुकाबला नवंबर, 2012 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेला था. अब रेलवे के खिलाफ वापसी करते हुए वह क्या नया रिकॉर्ड बनाते हैं वो तो समय ही बताएगा. हालांकि, इस दौरान लोगों की नजर विराट कोहली पर टिकी रहेगी. 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कोहली का जादू नहीं चला था. ऐसे में फैन्स चाहेंगे कि रणजी मुकाबले में विराट शानदार खेल दिखाकर फॉर्म में वापस लौटें.

दिल्ली की टीम

आयुष बदोनी (कप्तान), विराट कोहली, प्रणव राजवंशी (विकेटकीपर), सनत सांगवान, अर्पित राणा, मयंक गुसाई, शिवम शर्मा, सुमित माथुर, वंश बेदी (विकेटकीपर), मनी ग्रेवाल, हर्ष त्यागी, सिद्धांत शर्मा, नवदीप सैनी, यश ढुल , गगन वत्स, जोंटी सिद्धू, हिम्मत सिंह, वैभव कांडपाल, राहुल गहलोत, जितेश सिंह.

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के वह 3 खिलाड़ी जिन्होंने बतौर कप्तान जड़े सबसे ज्यादा शतक, फिर बनाया रिकॉर्ड; इतिहास में नाम दर्ज

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?