Home Latest News & Updates राशिद खान ने कर दिया कमाल! ऐसा करने वाले बने पहले स्पिनर; बेबस नजर आई आयरलैंड

राशिद खान ने कर दिया कमाल! ऐसा करने वाले बने पहले स्पिनर; बेबस नजर आई आयरलैंड

by Sachin Kumar 8 August 2026, 6:12 PM IST
8 August 2026, 6:12 PM IST
Rashid Khan created history against Ireland

AFG vs IRE: अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने एक शानदार उपलब्धि हासिल कर ली है. आयरलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने 34 रन देकर 6 विकेट चटकाए. राशिद की घातक बल्लेबाजी के बदौलत अफगानिस्तान ने आयरिश टीम को 92 रनों से हरा दिया. बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगान टीम ने 299 बनाए और लक्ष्य का पीछे करने के लिए उतरी आयरलैंड 207 रनों पर सिमट गई.

बड़े-बड़े स्पिनर भी नहीं कर पाए ऐसा कारनामा

आयरलैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए राशिद खान ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली, जो वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब तक कोई दूसरा गेंदबाज नहीं कर सका है. राशिद दुनिया के एकमात्र गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग वनडे मैचों में 6 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं. राशिद की इस उपलब्धि की बड़ी बात का अंदाजा इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि शाहिद आफरीदी, अजंता मेंडिस, इमरान ताहिर, संदीप लामिछाने और अकिला धनंजय जैसे दिग्गज स्पिनरों ने भी अपने वनडे करियर में दो-दो बार ही एक मैच में 6 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं. राशिद ने महज 121 वनडे मैचों में तीन बार 6 या उससे ज्यादा विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. इसके साथ ही वह ऐसा करने वाले पहले स्पिनर भी बन गए हैं.

‘बदलाव खेल का एक बड़ा हिस्सा…’ भारतीय टीम में अपने कमबैक को लेकर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी!

ऐसा रहा मैच का हाल

300 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड ने शुरुआती ओवरों में कोशिश की थी कि वह मैच को अंतिम तक खींचकर लेकर जाएं. इसके बाद जब गेंद राशिद खान को मिली तो उन्होंने कुछ ही देर में मैच का रुख बदल दिया. 15वें ओवर की पहली ही गेंद में एंड्रयू बालबर्नी को 36 रन पर आउट कर दिया. इसके बाद हैरी टेक्टर को 5, बेंजामिन कैलिट्ज को 27, कर्टिस कैम्फर को 23, जय मूंदरा को 3 और बायरन को जीरो पर आउट कर दिया. राशिद की गेंदबाजी के आगे आयरलैंड की टीम पूरी तरह पस्त हो गई और वह 33.2 ओवर में पवेलियन लौट गई.

2015 में किया था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू

राशिद खान ने 15 अक्टूबर 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था. डेब्यू के करीब डेढ़ साल बाद उन्होंने पहली बार वनडे में 6 विकेट लेने का कारनामा किया. साल 2017 में नोएडा स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में राशिद ने महज 43 रन देकर 6 विकेट चटकाए और अपनी घातक गेंदबाजी से आयरिश बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी. इसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ राशिद ने अपने वनडे करियर का सबसे यादगार स्पेल डाला. ग्रॉस आइलेट में खेले गए मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 18 रन देकर 7 विकेट झटके और वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया. यह उनके वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन भी है. इसके बाद आयरलैंड के खिलाफ एक बार फिर 6 विकेट लेकर राशिद ने इतिहास रच दिया. वह वनडे क्रिकेट में तीन अलग-अलग मैचों ममें 6 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के पहले स्पिनर बन गए हैं.

गिल की सेना तैयार! श्रीलंका के लिए जल्द होगी रवाना; जानें कैसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड?

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?