Home Latest News & Updates ‘मेरा पूरा फोकस…’ बुमराह से तुलना करने पर भुवनेश्वर कुमार ने दिया दो टूक जवाब! कही ये गंभीर बात

‘मेरा पूरा फोकस…’ बुमराह से तुलना करने पर भुवनेश्वर कुमार ने दिया दो टूक जवाब! कही ये गंभीर बात

by Sachin Kumar 9 August 2026, 7:06 PM IST
9 August 2026, 7:06 PM IST

Bhuvneshwar Kumar: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार तीन साल से टीम से बाहर चल रहे हैं. इसके बाद भी वह आईपीएल समेत दूसरे टूर्नामेंट का हिस्सा बनकर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. आईपीएल 2026 के खिताब में आरसीबी की जीत में भुवनेश्वर की भी शानदार भूमिका रही थी. इसी बीच जसप्रीत बुमराह से तुलना करने पर भुवनेश्वर ने बहुत साफगोई के साथ जवाब दिया है. तेज गेंदबाज ने कहा कि वह इस तरह की तुलना पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं और उनका पूरा फोकस मैदान पर उतरकर अच्छा प्रदर्शन देने पर होता है. इसके अलावा उन्होंने विश्व कप 2027 में खेलने को लेकर भी जवाब दिया है.

जानें क्या बोले भुवनेश्वर कुमार?

बुमराह से तुलना वाले सवाल का जवाब देते हुए भुवनेश्वर ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मेरा काम खेलना का है और मैं खेल रहा हूं. मेरी हमेशा कोशिश होती है कि मैं मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करूं. साथ ही जब भी विकेट नहीं ले पाता तो सोचता हूं कि इससे बेहतर प्रदर्शन कैसे किया जा सकता है. उन्होंने आगे कहा क्रिकेट खेलने का मेरा यही तरीका है और मैं अपने करियर के अंत तक इसी तरह से खेलता रहूंगा. उन्होंने विश्व कप 2027 को लेकर कहा कि मैं सिर्फ खेल सकता हूं और मैं खेल रहा हूं. साथ ही आगे क्या होगा मैं इसके बारे में भविष्यवाणी नहीं कर सकता हूं.

गिल की सेना तैयार! श्रीलंका के लिए जल्द होगी रवाना; जानें कैसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड?

UP टी-20 का भी हिस्सा हैं तेज गेंदबाज

इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने यूपी टी-20 क्रिकेट को लेकर भी अपनी बात बेबाकी से रखी. उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट अपना चौथा संस्करण में प्रवेश कर गया है और हर एक सीजन में इसमें सुधार देखने को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट का चौथा साल है और मैं जितना देख पा रहा हूं इसमें हर साल सुधार हो रहा है. चाहे वह खिलाड़ियों की क्षमता हो या फिर यूपीसीए की तरफ दी जाने वाली सुविधाएं हों.

मैदान पर माइंडसेट सबसे ज्यादा जरूरी

भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि टूर्नामेंट अभी शुरू नहीं हुआ है. फिलहाल, टीमों के बीच अभ्यास सत्र चल रहा है. इस दौरान मैच की रणनीति और योजना तैयार की जाएगी. हालांकि मैदान पर उतरते समय मानसिकता सबसे जरूरी चीज होती है.

राशिद खान ने कर दिया कमाल! ऐसा करने वाले बने पहले स्पिनर; बेबस नजर आई आयरलैंड

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?