Home खेल मुकेश कुमार को भारतीय टीम से किया गया रिलीज

मुकेश कुमार को भारतीय टीम से किया गया रिलीज

by Preeti Pal 15 February 2024, 12:00 PM IST (Updated 12 February 2025, 5:22 PM IST)
15 February 2024, 12:00 PM IST (Updated 12 February 2025, 5:22 PM IST)
मुकेश कुमार को भारतीय टीम से किया गया रिलीज, अब रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे

15 February 2024

अब रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे मुकेश कुमार

भारत के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच से पहले टीम से रिलीज़ कर दिया गया है। अब वो शुक्रवार से बिहार के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच के लिए बंगाल की टीम से जुड़ सकेंगे। मुकेश को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है। हालांकि, उन्हें भारतीय टीम से रिलीज़ कर दिया गया है। अब मुकेश डोमेस्टिक क्रिकेट में भाग ले सकेंगे। 23 फरवरी से रांची में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले मुकेश कुमार भारतीय टीम से जुड़ जाएंगे।

क्या कहा बीसीसीआई ने!

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बयान में कहा- ‘मुकेश कुमार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की भारतीय टीम से रिलीज कर दिया गया है। वो रणजी ट्रॉफी में अगला मैच खेलने के लिए अपनी टीम बंगाल से जुड़ेंगे। इसके बाद मुकेश रांची में भारतीय टीम से जुड़ जाएंगे।’ आपको बता दें कि मुकेश को दूसरे टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज की जगह फाइनल 11 में शामिल किया गया था। हालांकि, वो अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर पाए थे।

मोहम्मद सिराज की वापसी

इंग्लैंड और भारत के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच राजकोट में खेला जा रहा है। इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन रोहित शर्मा ने टॉस जीता और बैटिंग करने का फैसला लिया। इस मुकाबले में भारत की ओर से दो प्लेयर डेब्यू कर रहे हैं। ध्रुव जुरेल और सरफराज खान। वहीं, प्लेइंग इलेवन में अक्षर पटेल को जगह नहीं मिल पाई। हालांकि, टीम में मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा की वापसी हो गई है।

खबरें और भी पढ़े: Latest Sports News In Hindi, खेल समाचार, स्पोर्ट् की ताज़ा ख़बरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?