Home Latest News & Updates IPL में इन खिलाड़ियों पर लगी सबसे महंगी ‘बोली’, लिस्ट में 3 भारतीय भी शामिल; देखें कैसा रहा उनका प्रदर्शन?

IPL में इन खिलाड़ियों पर लगी सबसे महंगी ‘बोली’, लिस्ट में 3 भारतीय भी शामिल; देखें कैसा रहा उनका प्रदर्शन?

by Sachin Kumar 18 May 2026, 7:30 PM IST
18 May 2026, 7:30 PM IST
Players Attracted Most Expensive Bids IPL

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे पॉपुलर लीग है और दुनिया भर की अंतरराष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेने के लिए आते हैं. इसका एक कारण यह भी है कि यह खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा पैसा देती है और वह भारत में खेलना भी काफी पसंद करते हैं. आईपीएल में खिलाड़ियों को पूरा अवसर मिलता है कि वह अपने हुनर को निखार सकें और यही वजह है कि युवा खिलाड़ी इसमें खेलने का मौका ढूंढते है ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मार्ग खुल सके. इसी कड़ी में हम उन खिलाड़ियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनकी एक सीजन में नीलामी के दौरान सबसे मंहगी बोली लगी और उस सीजन में उसका जलवा रहा. आईपीएल के लिए हर एक सीजन में ऑक्शन होता है और हर एक फ्रेंजाइजी अपनी टीम में नए खिलाड़ियों को शामिल करती है. साथ ही कई को रिलीज भी करती है. नीलामी के दौरान आईपीएल मैनेजमेंट किसी एक खिलाड़ी का बेस प्राइस लगाता है और उसके बाद फ्रेंचाइजी के मालिक उस पर बोली लगाते हैं. यह परंपरा आईपीएल की शुरुआत से चली आ रही है और यह अभी तक भी जारी है. इस आर्टिकल में आप लोग पढ़ेंगे कि बीते पांच सीजन में कौन सी टीम ने सबसे महंगी बोली लगाकर खिलाड़ियों को खरीदने का काम किया है.

  • ऋषभ पंत ने किया था 2025 में हैरान
  • पंजाब किंग्स पर छोड़ी अय्यर ने गहरी छाप
  • KKR ने लगाया कैमरून ग्रीन पर दांव
  • स्टार्क की गेंदबाजी का नहीं कोई तोड़
  • वेंकटेश ने घरेलू क्रिकेट से बनाई पहचान

ऋषभ पंत ने किया था 2025 में हैरान

भारतीय टीम के बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. साथ ही वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो पीछे की तरफ शॉट मारना काफी पसंद करते हैं. यही वजह है कि IPL 2025 मेगा ऑक्शन के दौरान पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बोली लगाकर 27 करोड़ में खरीदा था और अभी तक कोई प्लेयर उनसे महंगा नहीं बिक पाया है. इस सीजन में टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था और उम्मीदों से भी परे जाकर उसने रिजल्ट दिया था. साल 2025 में LSG प्वाइंट टेबल में 7वें स्थान पर रही थी. साथ ही ऋषभ पंत भी नीलामी के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. उन्होंने 13 मैचों में 269 रन ही बना पाए और उनका औसत 24 था. हालांकि, इसी बीच उनके बल्ले से एक शतकीय पारी भी आई थी. वहीं, सीजन के दौरान फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने कहा कि इतनी बड़ी कीमत के हिसाब से उनका प्रदर्शन कमजोर रहा है. हालांकि, कप्तानी को लेकर कई खिलाड़ियों ने उनका समर्थन भी किया लेकिन टीम का प्रदर्शन निराशाजनक होने की वजह से उनकी आलोचना भी हुई थी. दूसरी तरफ मिचेल मार्श ने कहा था कि पंत कप्तानी करने के मामले में लगातार सुधार करते जा रहे हैं और आने वाले वक्त में वह काफी अच्छा कर पाएंगे. इस दौरान उनकी पॉजिटिव बात यही रही कि उन्होंने तूफानी अंदाज में एक शतकीय पारी भी खेली थी.

 Most Expensive Player Rishabh Pant

यह भी पढ़ें- IPL के प्लेऑफ में कौन सी टीम बनाएगी जगह? RCB-GT ने की दावेदारी पक्की! दिलचस्प हुई इन टीमों के बीच लड़ाई

पंजाब किंग्स पर छोड़ी अय्यर ने गहरी छाप

श्रेयस अय्यर उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैंस पर अपनी बल्लेबाजी से गहरी छाप छोड़ी है. वह शुरुआत तो धीमी करते हैं लेकिन जरूरत पड़ने अपन् इंजन को चौथे गेर में डालकर चौके-छक्कों की बारिश कर देते हैं. यही वजह है कि आईपीएल 2025 में वह नीलामी के दौरान दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में उभरकर सामने आए. इस सीजन में पंजाब किंग्स ने उन्हें 26.75 करोड़ में खरीदा था और वह आईपीएल इतिहास के भी दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी भी बिके थे. दूसरी तरफ उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी का असर उनकी टीम पर काफी पड़ा. उस दौरान पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन किया था और वह प्लेऑफ तक जगह बनाने में भी सफल रही थी. साथ ही वह बीते कुछ सालों से काफी मजबूत टीम के रूप में लोगों के सामने आई. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और हर किसी ने उनकी जमकर तारीफ की. इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अय्यर ने 17 मैचों में 604 रन बनाए है और उनका स्ट्राइक रेट 35.5 रहा. साथ ही उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 97 रन था. उन्होंने पूरे सीजन में आक्रामक बल्लेबाजी की और कई मैचों में जिताने वाली पारियां खेलीं. खासतौर से गुजरात के खिलाफ तूफानी अंदाज में 97 रन की नाबाद पारी खेली थी. एक तरफ जहां भारी कीमत लगाने के बाद ऋषभ काफी संघर्ष करते हुए दिखे. वहीं, श्रेयस अय्यर को आईपीएल 2025 का सबसे सफल खिलाड़ी माना गया.

 Most Expensive Player Shreyas Iyer

यह भी पढ़ें- कौन अंगकृष रघुवंशी? जिन्होंने एक ही सीजन में ठोके पांच अर्धशतक; 21 साल की उम्र में बनाया रिकॉर्ड

KKR ने लगाया कैमरून ग्रीन पर दांव

ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर कैमरून ग्रीन अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. उन्हें आईपीएल 2026 कोलकाता नाईट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा है. इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए. KKR ने इस ऑक्शन में कैमरून ग्रीन पर काफी आक्रामक बोली लगाई थी और उन्हें मैच विनिंग के रूप में देखा जा रहा था. इस सीजन में केकेआर का प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. प्वाइंट टेबल के हिसाब से टीम ने अभी तक 12 मैच खेले हैं और उसमें से 5 में जीत दर्ज की है. अब देखना होगा कि वह आगामी दो मुकाबलों में कैसा प्रदर्शन करती है. हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई है और अब वह बस अपने लीग मुकाबले खेल रही है. वहीं, कैमरून ग्रीन अपनी कीमत के हिसाब से ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. उन्होंने पांच मुकाबलों में सिर्फ 56 रन बनाए हैं और एक विकेट लिया है. अब क्रिकेट फैंस उनकी सोशल मीडिया पर आलोचना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि इतनी मोटी रकम लगने के बाद भी प्रदर्शन निराशाजनक रहा. हालांकि, सीजन की शुरुआत से पहले प्रैक्टिस मैच में वह शानदार क्रिकेट खेल रहे थे. लेकिन अवसर आने के पर वह फिसड्डी साबित हो गए. फिर भी वह आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी तो बन गए हैं.

 Most Expensive Player  Cameron Green

यह भी पढ़ें- IPL की हिस्ट्री में इन गेंदबाजों ने लिए सबसे ज्यादा विकेट, क्रिकेट प्रेमी आज भी करते हैं याद; देखें कैसे रहा दबदबा

स्टार्क की गेंदबाजी का नहीं कोई तोड़

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क अपनी गेंदबाजी के लिए क्रिकेट जगत में अपनी पहचान रखते हैं. उनकी लेन लाइंथ इतनी शानदार रहती है कि अगर कोई बल्लेबाजी उनकी गेंद पर रन भी बना दें तो उसके बाद भी वह बिगड़ती नहीं है. अपनी लेन लाइंथ की वजह से ही स्टार्क बल्लेबाज को आउट कर पाते हैं और संकट में फंसी टीम को भी ब्रेक थ्रो दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं. अगर किसी टीम को लास्ट ओलर में 15 रन भी चाहिए होंगे तो भी वह इतनी आसानी से बनने नहीं देते हैं. शानदार गेंदबाजी के कारण मिचेल स्टार्क को आईपीएल 2024 में ऑक्शन के दौरान कोलकाता नाईट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. उस समय वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे लेकिन अगले ही सीजन में ऋषभ पंत ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया था. वहीं, सबसे महंगी कीमत पर बिकने के बाद स्टार्क अपने प्रदर्शन पर खरे उतरे थे. शुरुआत में टीम लीग स्टेज में टॉप पर रही और उसके बाद उसने खिताब भी जीतने का काम किया था. वहीं, पूरे सीजन में केकेआर सबसे संतुलित और डोमिनेंट टीम मानी गई. हालांकि, स्टार्क का शुरुआती मैचों में प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा और वह काफी रन भी लुटा रहे थे. उन्होंने पूरे सीजन में 17 विकेट चटकाने का काम किया. प्लेऑफ और फाइनल में उन्होंने मैच विनिंग स्पेल डाले. साथ ही टीम को खिताब दिलाने में उनकी खास भूमिका रही थी.

 Most Expensive Player Mitchell Starc

यह भी पढ़ें- राजस्थान के खिलाफ जीत से दिल्ली कैपिटल्स की जगीं उम्मीद, CSK को भी हुआ फायदा; देखें कैसा है प्वाइंट टेबल

वेंकटेश ने घरेलू क्रिकेट से बनाई पहचान

घरेलू क्रिकेट में कहर बरपाने वाले वेंकटेश अय्यर ने इंडियन प्रीमियर लीग पर अपनी अलग छाप छोड़ने का काम किया है. वह मध्य प्रदेश की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और आईपीएल में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा है. अय्यर ने मार्च 2015 में होलकर स्टेडियम में रेलवे क्रिकेट टीम के खिलाफ अपनी टी-20 डेब्यू किया था और उसी साल सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सौराष्ट्र क्रिकेट टीम के खिलाफ लिस्ट-ए के लिए भी डेब्यू किया था. वहीं, आईपीएल 2025 में वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 23.75 करोड़ में खरीदा था. उस समय वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे भारतीय ऑसलराउंडरों में से एक थे. ऑक्शन के दौरान आरसीबी और केकेआर के बीच उनको लेकर काफी लंबे समय तक बिडिंग वार चली थी. केकेआर उस वक्त डिफेंडिंग चैंपियन टीम थी क्योंकि उसने पिछले साल 2024 में ही इस खिताब को अपने नाम किया था. बता दें कि वेंकटेश शुरुआत में तो फ्लॉप रहे थे और कई मैचों में वह सिंगल डिजिट स्कोर पर ही आउट हो गए थे. एक समय 9 मैचों में उनके 135 रन ही थे. हालांकि, इसी बीच उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 60 रनों की शानदार पारी खेली. उस दौरान केकेआर ने 200 रनों का स्कोर बोर्ड पर लगा दिए और वेंकटेश ने डेथ ओवर में तेजी से रन बनाने का काम किया.

 Most Expensive Player Venkatesh Iyer

आईपीएल के इतिहास में यह कई बार हुआ है कि जिस टीम ने सबसे महंगी बोली लगाकर किसी खिलाड़ी को खरीदा है तो वह ज्यादा खास प्रभाव नहीं छोड़ पाया है. सालों से यही देखा जा रहा है कि सबसे महंगी बोली लगने वाले खिलाड़ियों ने प्रदर्शन निराशाजनक दिया है. हालांकि, यह अपवाद है कि महंगे खिलाड़ियो ने शानदार प्रदर्शन किया है और इस कड़ी में सबसे ऊपर श्रेयस अय्यर ही दिखाई पड़ते हैं. उनको 2025 में पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा था और उन्होंने कई मैच विनिंग पारी खेलकर टीम पर गहरा प्रभाव छोड़ा था.

Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube Instagram

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?