Home Latest News & Updates IPL के एक सीजन में इन खिलाड़ियों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय भी हैं शामिल; जानें कौन हैं टॉप पर

IPL के एक सीजन में इन खिलाड़ियों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय भी हैं शामिल; जानें कौन हैं टॉप पर

by Sachin Kumar
0 comment
players scored most runs single IPL season

Indian Premier League : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) दुनिया की सबसे पॉपुलर और सबसे अमीर लीग है. यही वजह है कि दुनिया भर के खिलाड़ी आईपीएल ऑक्शन में शामिल होने के लिए तरसते हैं. अब यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जहां पर घरेलू खिलाड़ी अपना प्रदर्शन दिखाकर अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष करते हैं. यही वजह है कि भारतीय फैंस इसको खूब पसंद करते हैं. इस लीग की खास बात यह है कि यहां पर सबसे ज्यादा रन बनाने खिलाड़ियों को लीग के अंत में अवॉर्ड दिया जाता है और उसका इतिहास में भी नाम दर्ज हो जाता है. अभी तक आईपीएल में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली के नाम है. उन्होंने एक सीजन में साल 2016 में 973 रन बनाए थे और उसके बाद ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं कर पाया.

यह भी पढ़ें- क्यों गिरी RCB के हेड कोच एंडी फ्लावर पर गाज? BCCI ने लगाया मोटा जुर्माना; जानें पूरा मामला

विराट कोहली का नहीं टूटा रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में विराट कोहली एक मात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. रन मशीन ने साल 2016 में 973 रन बनाए थे और उसके बाद से अब तक कोई खिलाड़ी उनका रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है. हालांकि, हर एक सीजन में कोई न कोई प्लेयर सबसे ज्यादा रन बनाकर मैन ऑफ द सीरीज लेकर जाता है. लेकिन कोहली द्वारा बनाया गया एक सीजन में ये रिकॉर्ड उन्हीं के नाम पर रहता है. विराट कोहली ने 2016 में सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ 4 अर्धशतक और 7 अर्धशतक बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 81 की औसत से मैदान पर रन बनाने का काम किया था और स्ट्राइक रेट 152 रहा था. इसके अलावा उनको कई बार ऑरेंज कैप भी मिली है. बता दें कि कोहली ने अभी तक 260 मैचों में 8,900 रन बनाए हैं और सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113 रन रहा है. उनके शतकों की तरफ नजर दौड़ाए तो उन्होंने गुजरात लायंस के खिलाफ 100 और 109, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ 108 और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 113 रन बानए थे. उस सीजन में विराट कोहली से शायद ही कोई गेंदबाज बचा था जिसको उन्होंने मैदान पर न दौड़ाया हो. विराट कोहली का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा आईपीएल में भी भौकाल बना हुआ है.

Virat Kohli Indian Premier League

यह भी पढ़ें- T-20 लीग की एक टीम के मालिक बने राहुल द्रविड़, आर अश्विन को मिली कमान; जानें कहां पर होगी आयोजित

शुभमन गिल का रहा साल 2023

भारतीय क्रिकेट के स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल आईपीएल में भी कम सुर्खियों में नहीं रहते हैं. उन्हें भविष्य का विराट कोहली भी कहा जाता है और रन मशीन के रिटायरमेंट लेने के बाद गिल ही टीम में जगह बनाएंगे. इसी कड़ी में अगर उनके आईपीएल के करियर की तरफ देखें तो उन्होंने साल 2023 में गजब का प्रदर्शन किया था और पूर्व क्रिकेटर से लेकर फैंस तक हर कोई तारीफ कर रहा था. वहीं, आईपीएल 2023 में गिल ने 890 रन बनाए थे और वह कोहली के बाद दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. इस दौरान शुभमन गिल ने 17 मैच खेले थे और उनका औसत 59.33 रहा था. वहीं, उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 129, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ नाबाद 104 और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 101 रनों की पारी खेली थी और इसके साथ ही इस सीजन में उनके बल्ले से तीन शतकीय पारी आई थी. बता दें कि उन्होंने आईपीएल में अभी तक 120 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 4800 रन बनाए हैं. गिल ने आईपीएल के करियर में 30 अर्धशतक बनाए और उनका बेस्ट स्कोर 129 रन रहा है. गिल इस साल गुजरात टाइटंस का हिस्सा है और उनका प्रदर्शन अभी तक शानदार रहा है और उनकी कप्तानी में GT ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. प्वाइंट टेबल के हिसाब टीम ने 12 में से 8 मुकाबले जीते हैं और वह दूसरे नंबर पर विराजमान है. कहा जा रहा है कि GT का कंफर्म हो गया है कि उसने क्वालीफाई कर लिया है लेकिन अभी उसके 2 मुकाबले रह रहे हैं ऐसे में देखना होगा कि उसके आने वाले दो मैचों में कैसा प्रदर्शन रहता है.

Shubman Gill Indian Premier League

यह भी पढ़ें- डूबती दिल्ली का माधव तिवारी बने आखिरी सहारा! धमाकेदार प्रदर्शन के बाद दिया दिल जीत लेने वाला बयान

किसी से पीछे नहीं हैं जोस बटल

इंग्लिश प्लेयर जोस बटलर अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और वह किसी भी वक्त मैच का मुख मोड़ देते हैं. साथ ही आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर विराजमान है. उन्होंने साल 2022 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 17 पारियों में 863 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 4 अर्धशतक पारियां आई थीं. वहीं, उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 106, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 103, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 116 और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 100 रनों की पारी खेली थी. आईपीएल में उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने कई मैच अपने दम पर जितवाकर दिखाए हैं. बल्लेबाजी के अलावा बटलर विकेट कीपिंग भी करते हैं और टीम को पीछे से भी मजबूती देने का काम करते हैं. इस सीजन में जोस बटलर गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं और उन्होंने अभी तक 12 मैच खेले हैं जिसमें 355 रन बनाए हैं. वहीं, उनका बेस्ट स्कोर 60 रन रहा है और अगर उनकी टीम की बात करें तो गुजरात ने 12 में से 8 मैच जीतकर दूसरे स्थान पर मौजूद है. हालांकि, टीम ने लगभग क्वालीफाई कर लिया है और उसने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है.

Jos Buttler Indian Premier League

शानदार प्रदर्शन के बाद भी नहीं मिली ऑरेंज कैप

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर एक समय आईपीएल में एकछत्र राज करते थे. वह लेफ्ट और राइट हैंड दोनों तरीके से गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजने का दम रखते थे. एक समय था जब कोई गेंदबाज उनके सामने नहीं आता था. इसी कड़ी में आईपीएल 2016 में वार्नर ने 848 रन बनाए थे और उस दौरान बल्लेबाजी में निरंतरता को लेकर सबका दिल जीता था. हालांकि, वह ऑरेंज कैप के हकदार नहीं बन पाए थे, क्योंकि उस सीजन में विराट कोहली ने 973 रन बनाकर ऑरेंज कैप लेकर गए थे. डेविड वार्नर को भले ही ऑरेंज कैप न मिली हो लेकिन उन्होंने उस वक्त हर टीम के खिलाफ रन बनाए थे. इस सीजन में उनके बल्ले से 9 अर्धशतक पारियां आई थीं. साथ ही उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 90, गुजरात लायंस के खिलाफ 90 और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ 93 रन बनाए थे. वार्नर ने पूरे सीजन में लगभग हर मैच में निरंतर रन बनाए. इसके अलावा वह Sunrisers Hyderabad को पहली बार IPL खिताब जिताने में भी कामयाब रहे थे. उस दौरान उनका आक्रामक लेकिन स्थिर बल्लेबाजी का अंदाज उस सीजन में चरम पर था. बता दें कि साल 2025 में आईपीएल ऑक्शन में बेस प्राइस 2 करोड़ लगाया था और उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला. इसके बाद वार्नर ने आईपीएल 2026 में अपना नाम वापस ले लिया और वह पाकिस्तान सुपर लीग खेलने के लिए पाकिस्तान चले गए. बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद को पहली बार खिताब दिलाने वाले डेविड वार्नर को बीते दो सीजन से कोई खरीदार नहीं मिल रहा है.

David Warner Indian Premier League

यह भी पढ़ें- एशियन सीनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप: ज्ञानेश्वरी यादव ने भारत को दिलाए सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल

केन विलियमसन ने भी दिखाई IPL में ताकत

शुरुआत धीमी गति से बल्लेबाजी करने वाले केन विलियमसन टिकने के बाद स्कोर बोर्ड को सबसे तेजी से खींचने में सक्षम है. ऐसा ही कुछ उन्होंने आईपीएल 2018 में करके दिखाया था और विलियमसन ने सबसे ज्यादा 735 रन बनाए थे. साथ ही उन्होंने ऑरेंज कैप पर भी कब्जा किया था. इस सीजन में न्यूजीलैंड क्रिकेटर का औसत 52 रहा था और उनके बल्ले से 8 अर्धशतक पारियां भी आई थीं. इस दौरान विलियमसन के बल्ले से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 84, पंजाब इलेवन किंग्स के खिलाफ 76 और कई टीमों के खिलाफ 50 रनों का पारियां खेली थीं. इस दौरान उन्होंने डेविड वार्नर की अनुपस्थिति में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी की थी और टीम को फाइनल तक लेकर गए थे. वह उस वक्त सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज साबित हुए थे. हालांकि, विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी एक पहचान बनाई है और न्यूजीलैंड को विश्व कप फाइनल तक लेकर गए. वह टीम के उस बल्लेबाजों की लिस्ट में हैं जिन्होंने कीवी टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाया है. विलियमसन की मौजूदी में ही कीवी ने भारतीय टीम को भारत की धरती पर टेस्ट सीरीज हराया था. बता दें कि विलियमसन ने आईपीएल में करीब 75 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 2,100 रन बनाए हैं, जिन्होंने 18 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं, साल 2019 से 2022 तक चोटों के कारण कई सीजन प्रभावित रहे.

Kane Williamson Indian Premier League

आईपीएल में एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जहां हर एक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खेलना चाहता है. आईपीएल पॉपुलर होने के साथ साथ सबसे ज्यादा पैसा देने वाली लीग बन गई है. इसके अलावा कई युवाओं खिलाड़ियों को सीखने और अपना टैलेंट दिखाने का भी मौका मिला है जिसके बाद वह अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल होने के लिए अपना रास्ता साफ करते हैं. इसी तरह से दिग्गज खिलाड़ी भी अपना वर्चस्व और अंतरराष्ट्रीय टीम में बने रहने के लिए अपना आक्रामक प्रदर्शन दिखाते हैं. साथ ही वह उस दौड़ में शामिल होने चाहते हैं जिन्होंने अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. इस लिस्ट में विराट कोहली सबसे ऊपर हैं जिन्होंने 973 रन बनाए हैं. करीब 10 सालों पुराना रिकॉर्ड कोई तोड़ नहीं पाया है और किंग कोहली भी खुद उसके पास नहीं पहुंच पाए हैं. हालांकि, रन मशीन का यह सीजन भी शानदार बीता है और RCb भी 12 में से 8 मुकाबले जीतकर टॉप पर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें- अपने हमशक्ल से मिले क्रिकेटर अंशुल कंबोज, विजय की शपथ से आए थे सुर्खियों में; वीडियो हुआ वायरल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?