SRK Dubai Holiday Home: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की लाइफस्टाइल हमेशा से फैंस को अपनी तरफ खींचती है. मुंबई का आलीशान मन्नत हो या फिर दुबई का खूबसूरत हॉलिडे होम, उनकी प्रॉपर्टीज की चर्चा अक्सर होती रहती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुबई में जो उनका शानदार विला है, उसे शाहरुख ने खरीदा ही नहीं था. दरअसल, पाम जुमेराह में बना शाहरुख खान के लग्जरी विला का नाम है ‘जन्नत’. नाम सुनकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये जगह कितनी खूबसूरत होगी. समुद्र के किनारे बना ये घर शानदार इंटीरियर, प्राइवेट बीच और बेहतरीन नजारों की वजह से बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है.

दुबई का सबसे पॉश इलाका
शाहरुख खान का ये हॉलिडे होम दुबई के मशहूर पाम जुमेराह के ‘के फ्रॉन्ड’ पर है. पाम के शेप में बना ये आइलैंड दुबई के सबसे आलीशान लोकेशंस में गिना जाता है. यहां आलीशान विला, लग्जरी होटल और खूबसूरत बीच टूरिस्टों को अपनी तरफ खींचते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरी प्रॉपर्टी करीब 14,000 वर्गफुट के प्लॉट पर बनी है. वहीं, शाहरुख का विला लगभग 8,500 वर्गफुट में फैला हुआ है. दो मंजिलों में बने इस घर में लग्जरी और कंफर्ट का पूरा ध्यान रखा गया है.
SRK ने इसे खरीदा नहीं था
इस विला की कहानी का सबसे दिलचस्प हिस्सा इसकी कीमत या साइज नहीं, बल्कि इसका मालिकाना हक है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान ने ये विला खुद नहीं खरीदा था. दुबई की कंपनी नखील, जिसने पाम जुमेराह को विकसित किया है, ने 2007 में ये प्रॉपर्टी किंग खान को गिफ्ट की थी. माना जाता है कि ये तोहफा दुबई को एक ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन की तरह प्रमोट करने के लिए शाहरुख खान को दिया गया था. खुद शाहरुख भी कई मौकों पर ये बता चुके हैं कि ये घर उन्होंने खरीदा नहीं, बल्कि उन्हें तोहफे में मिला था.

शाहरुख खान की जन्नत
‘जन्नत’ का मतलब होता है स्वर्ग और ये नाम शाहरुख के दुबई वाले विला पर बिल्कुल फिट बैठता है. इस घर का इंटीरियर खुद गौरी खान ने किया है. इस आलीशान विला में 6 बड़े बेडरूम हैं. इसके अलावा प्राइवेट स्विमिंग पूल, समंदर का खूबसूरत नज़ारा, गार्डन और बड़े लाउंज जैसी सुविधाएं भी शाहरुख के विला में मौजूद हैं. घर में परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए शानदार एंटरटेनमेंट एरिया और आउटडोर स्पेस भी हैं. इतना ही नहीं, यहां दो रिमोट-कंट्रोल्ड गैराज भी बताए जाते हैं. विला से दुबई की स्काईलाइन का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. यानी सुबह की शुरुआत समंदर के शानदार व्यू से और शाम का मजा दुबई की चमचमाती रोशनी के साथ होती है.
आप देख सकते हैं SRK की जन्नत?
अगर आप दुबई घूमने जाएं तो पाम जुमेराह तक जरूर जा सकते हैं. वहां जाकर आप शाहरुख के विला को बाहर से देख सकते हैं. हालांकि, जन्नत एक प्राइवेट प्रॉपर्टी है, इसलिए आम टूरिस्टों को इसके अंदर जाने की अनुमति नहीं है. फिर भी शाहरुख खान के फैंस के लिए ये जगह खास खास है. दुबई जाने वाले कई फैंस पाम जुमेराह का रुख सिर्फ इसलिए करते हैं ताकि वो बाहर से ही सही, शाहरुख के इस आलीशान हॉलिडे होम की झलक देख सकें. वैसे शाहरुख खान के पास दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कई शानदार प्रॉपर्टीज हैं.
घर को दें रॉयल और मॉडर्न लुक, ये 6 Home Decor आइडिया बदल देंगे पूरा माहौल
