Home लाइफस्टाइल दर्जी के पास जाकर सूट सिलवाने से पहले देख लें मोहरी के ये 6 डिजाइन, हर लुक लगेगा स्टाइलिश

दर्जी के पास जाकर सूट सिलवाने से पहले देख लें मोहरी के ये 6 डिजाइन, हर लुक लगेगा स्टाइलिश

by Preeti Pal 8 August 2026, 6:01 PM IST
8 August 2026, 6:01 PM IST
दर्जी के पास जाकर सूट सिलवाने से पहले देख लें मोहरी के ये 6 डिजाइन, हर लुक लगेगा स्टाइलिश

Mohri Designs: आजकल सूट के साथ पैंट पहनना सिर्फ कंफर्ट का मामला नहीं रह गया है, बल्कि ये फैशन का भी हिस्सा बन चुका है. खासकर ऑफिस, कॉलेज या रोजाना पहनने के लिए पैंट वाले सूट काफी पसंद किए जाते हैं. लेकिन अगर आपको लगता है कि सिंपल पैंट में कुछ खास नहीं है, तो जरा उसकी मोहरी पर ध्यान दीजिए. इन दिनों पैंट की मोहरी पर खूबसूरत लेस, कट वर्क, पर्ल और अलग-अलग फैब्रिक की डिटेलिंग का ट्रेंड चल रहा है. यानी पूरे सूट को बदलने की जरूरत नहीं, सिर्फ छोटी सी डिटेलिंग आपके पूरे लुक को डिजाइनर बना सकती है.

कट वर्क

अगर किसी खास फंक्शन के लिए सूट सिलवा रही हैं, तो कट वर्क के साथ पर्ल और लेस वाली मोहरी काफी खूबसूरत लगेगी. ये डिजाइन सिंपल पैंट को भी पार्टी वियर वाला लुक दे सकती है.

मैचिंग लेस

अगर आपको ज्यादा हैवी लुक नहीं चाहिए तो सूट के ही कपड़े को मोहरी पर अटैच करवाएं. इसके साथ मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट लेस लगवाने से डिजाइन और भी बढ़िया लगेगा. कॉटन के डेली वियर सूट पर लेस बहुत अच्छी लगती है.

पैरों की खूबसूरती में लगाएं स्टाइल का तड़का, ये Silver Bichiya डिजाइन हैं हर किसी के लिए परफेक्ट

गोटा-पट्टी टच

तीज-त्योहार या किसी फैमिली फंक्शन के लिए सूट तैयार करवा रही हैं, तो गोटा-पट्टी वाली मोहरी भी बनवा सकती हैं. इसमें ज्यादा मेहनत किए बिना पैंट को फेस्टिव लुक मिल जाता है.

ट्राएंगल कट वर्क

अगर आपको मॉडर्न और मिनिमल डिजाइन पसंद है, तो ट्राएंगल कट वर्क वाली मोहरी बढ़िया रहेंगी. इसे पैंट के अलावा प्लाजो पर भी बनवाया जा सकता है. रोजाना पहनने के लिए सिर्फ कट वर्क रखें. वहीं, पार्टी लुक के लिए इसमें पर्ल या लेस भी लगवा सकती हैं.

नेट या शिफॉन

पैंट की मोहरी पर नेट, शिफॉन या जॉर्जेट जैसा हल्का फैब्रिक लगवाकर फैंसी लुक क्रिएट किया जा सकता है. अगर चाहें तो इसके साथ छोटे टैसल्स या कट वर्क भी एड करवा सकती हैं.

कलरफुल लेस

सिंपल सूट को थोड़ा महंगा और डिजाइनर लुक देना है, तो कलरफुल लेस के साथ मोहरी बनवाएं. इसमें सूट के फैब्रिक की छोटी डिटेलिंग भी एड की जा सकती है. इस तरह का डिजाइन रोजाना पहनने वाले सूट को भी स्टाइलिश बना देता है.

घर को दें रॉयल और मॉडर्न लुक, ये 6 Home Decor आइडिया बदल देंगे पूरा माहौल

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?